जैकब बेथेल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, खाता खोलने में लगी इतनी गेंद; एलिस्टर कुक के बाद दूसरे बल्लेबाज

c9c836c65597978d3502cd96bdf5f5fc1784027291310143 original


इंग्लैंड के खूंखार बल्लेबाज जैकब बेथेल के नाम पहले वनडे में एक शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया है. भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में जैकब बेथेल और बेन डकेट इंग्लैंड के लिए पारी का आगाज करने आए. इस दौरान बेथेल खाता खोलने यानी पहला रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करते दिखे. उन्होंने 13वीं गेंद पर अपना पहला रन बनाया. इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. 

22 साल के जैकब बेथेल अब वनडे क्रिकेट में पहला रन बनाने के लिए सबसे ज्यादा गेंद लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे ओपनर बन गए हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर सर एलिस्टर कुक हैं. कुक ने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में पारी की आगाज करते हुए 18वीं गेंद पर खाता खोला था. आज भारत के खिलाफ बेथेल ने 13वीं गेंद पर पहला रन बनाया. 

एजबेस्टन में खतरनाक है इंग्लैंड का रिकॉर्ड 

एजबेस्टन स्टेडियम में इंग्लैंड ने पिछले सात मुकाबले जीते हैं. यहां आखिरी बार इंग्लिश टीम को टीम इंडिया ने ही हराया था. 2014 में इसी मैदान पर भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से शिकस्त दी थी, और इसके बाद से इंग्लिश टीम इस मैदान पर कभी नहीं हारी है. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का यह 200वां मैच है. वह इंग्लैंड के लिए 200 वनडे खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

पहले वनडे में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कर्रन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद

पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पूरी तरह बदली टीम इंडिया; प्लेइंग इलेवन देख उड़ जाएंगे होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *