सलमान खान ने फिल्म SVC63 के टाइटल को लेकर दिया हिंट, ‘मॉन्स्टर’ होगा नाम?

8800415d8fb0724f0679d8c81727b6541792056715733587 original


सलमान खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से काफी खबरों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने पिता सलीम खान के साथ कुछ फोटोज शेयर की और उन्हें ‘असली मॉन्स्टर’ बताया. सलमान की ये पोस्ट वायरल है. इसके बाद से रिपोर्ट्स हैं कि सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया है.

सलमान ने पोस्ट कर लिखा- ‘हाऊडी पार्टनर’. 91 की उम्र में भी आप नंबर वन है. बाप बाप होती है. ये असली मॉन्स्टर हैं. हम सब के बाप में है दम वंदे मातरम. एक और दिन नहीं होता, एक और दिन कम होता है. आप लोग समझे? ऊपरवाले की कृपा मुझ पर रही है.’

सलमान ने फिल्म को लेकर दिया हिंट?

लल्लनटॉप की खबर के मुताबिक, सलमान की इस पोस्ट के बाद रिपोर्ट्स हैं कि सलमना की अपकमिंग Vamshi Paidipally की फिल्म SVC63 का नाम मॉन्स्टर होगा. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशिय अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- ‘डॉग के बर्तन में पानी पीओ’, सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

मालूम हो कि फिल्म SVC63 की शूटिंग चल रही है. मेकर्स फिल्म के लास्ट शेड्यूल की तैयारी कर रहे हैं. लास्ट शेड्यूल के लिए 50 दिन तय किए गए हैं. फिल्म में एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है. सलमान खान के साथ फिल्म में नयनतारा नजर आएंगी. फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज ईद 2027 तय की गई है. फिल्म में अनिल कपूर, अरविंद स्वामी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, अभिमन्यू सिंह, राहुल देव, रोनित रॉय और सागरिका घटगे जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

सलमान खान फिल्मों के अलावा ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं. इस शो में सलमान की होस्टिंग चर्चा में बनी रहती है. इसके अलावा सलमान खान को ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में देखा गया. इसमें वो करिश्मा कपूर संग दिखे. शो को काफी पसंद किया जा रहा है. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *