Vijay Invest News: TVK चीफ विजय के बैंक बैलेंस में नहीं आएगी कमी, FD से हो रही है छप्परफाड़ कमाई, जानें कमाई

99a3c396290102deab4cd6c8b739878617782191032301416 original


Thalapathy Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों सर चढ़कर बोल रही है. जहां, नई पार्टी बनाकर सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले थलापति विजय की देशभर में चर्चा की जा रही है. ऐसा इसलिए, क्योंकि थलापति विजय कमाई के मामले में किसी बड़े फिल्म स्टार से कम नहीं है. जानकारी के मुताबिक, हाल ही में उन्होंने एक FD में बेहद ही मोटी रकम को निवेश कर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. उनके इस निवेश की वजह से उन्हें हर महीने ब्याज से बेहद ही मोटी कमाई होती है. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

थलापति विजय के चुनावी हलफनामे

तमिलनाडु की राजनीति में नई पार्टी बनाकर न सिर्फ लोगों का दिल जीता है, बल्कि FD में मोटा पैसा निवेश कर हर तरफ से सुर्खियां भी बटोर रहे हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ उनके चुनावी हलफनामे के बारे में बात करें तो, उनकी कुल नेटवर्थ 624 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही उनकी अचल संपत्ति यानी (Immovable Property) 220 करोड़ रुपये और चल संपत्ति (Moveable Property) 404 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हांलाकि, उन्होंने स्व-रोजगार, रेंट और ब्याज के जरिए अपनी कमाई करने के साधान को अपनाया है. 

जेवर में ‘जापान’ अब मेडिकल हब बनेगा नोएडा, स्टार्टअप्स को मिलेगी उड़ान, ये है यीडा का प्लान

क्या FD से होती है उनकी सबसे ज्यादा कमाई?

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक,  फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट के ब्‍याज से ही थलापति विजय की कमाई सबसे ज्यादा होती है. दरअसल, उन्होंने अपने 624 करोड़ में से 100 करोड़ रुपये की FD कर रखी है, जिसके माध्यम से थलापति विजय को कमाने में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करवा पड़ता है. तो वहीं, उनकी इस FD पर ब्याज दर 6.25 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत के बीच ही बताई जा रही है. 

हांलाकि, एवरेज रिटर्न 6.5 प्रतिशत के हिसाब से उन्हें सालाना महीने ब्याज पर ही 54 लाख रुपये मिलते हैं. जिसका सीधा मतलब यह है कि उनकी हर साल की कमाई 6.5 करोड़ रुपये की होती है. 

FD में नहीं होता है शेयर बाजार जितना रिस्क

कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि FD में निवेश करते समय शेयर बाजार जितना रिस्क देखने को नहीं मिलता है, जिससे लोगों को निवेश करने में कम परेशानी उठानी पड़ती है. इसके अलावा FD में एक फिक्स ब्याज ही निवेशकों को दिया जाता है और जबतक बैंक नहीं डूबता है तब तक उसमें आपके द्वारा किए जा रहे निवेश के सार पैसे एकदम ही सुरक्षित रहते हैं. 

CIBIL Score: होने वाले ससुर ने पूछा सिबिल स्कोर, हक्का-बक्का रह गया शख्स, जानें ये क्यों जरूरी है और इससे क्या होता है

तो वहीं, थलापति विजय के FD में इतने निवेश के बाद अब लोगों का ध्यान भी FD के तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनके इस निवेश को लेकर जोरों-शोरों से चर्चा की जा रही है, जहां कुछ लोगों ने कहा कि FD में निवेश करना म्‍यूचुअल फंड से कहीं ज्यादा बेहतर होता है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *