Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव

f9caef4476c123765f14c6a34aba5d9917840304843581257 original


Buddhist Temple Matchmaking Event 2026: दुनियाभर में कई देश घटती जन्मदर की चुनौती से जूझ रहे हैं, लेकिन साउथ कोरिया ने इससे निपटने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया है, जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है. यहां सरकार और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बौद्ध मंदिरों में खास डेटिंग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं. इनका मकसद युवाओं को एक-दूसरे से मिलने, रिश्ते बनाने और आगे चलकर शादी के लिए प्रेरित करना है, ताकि देश में लगातार गिर रही जन्मदर को बढ़ाने में मदद मिल सके. 

क्या है इस कैंपों का उद्देश्य?

इन कैंपों का आयोजन शांत और प्राकृतिक वातावरण वाले बौद्ध मंदिरों में किया जाता है. इसमें शामिल होने वाले युवक-युवतियां अलग-अलग गतिविधियों के जरिए एक-दूसरे को करीब से जानने का मौका पाते हैं. चाय पर बातचीत, जंगल में साथ टहलना, समूह गतिविधियां, योग सत्र, परिचय कार्यक्रम और छोटे-छोटे डेटिंग राउंड जैसी कई गतिविधियां इसमें शामिल होती हैं. इनका उद्देश्य केवल जोड़ी बनाना नहीं, बल्कि युवाओं को बिना किसी दबाव के एक-दूसरे को समझने का अवसर देना है.

इसे भी पढ़ें- Tooth Regeneration: क्या खत्म होने वाली है नकली दांतों की जरूरत? शरीर खुद उगा सकेगा अपने दांत!

 रिश्ते की शुरुआत करने का बेहतर अवसर

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में आयोजित ऐसे एक कार्यक्रम में महज 20 सीटों के लिए 4,225 से अधिक लोगों ने आवेदन किया. इससे पता चलता है कि युवाओं में ऐसे आयोजनों को लेकर काफी दिलचस्पी बढ़ रही है. इनमें हिस्सा लेने वाले कई लोगों का कहना है कि आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में नए लोगों से मिलना आसान नहीं रह गया है. ऐसे में मंदिर का शांत माहौल उन्हें गंभीरता से किसी रिश्ते की शुरुआत करने का बेहतर अवसर देता है.

भविष्य से जुड़ी एक सामाजिक पहल

आयोजकों का मानना है कि यह सिर्फ डेटिंग कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ी एक सामाजिक पहल है. उनका कहना है कि युवाओं के बीच संवाद बढ़ेगा तो शादी और परिवार शुरू करने को लेकर सकारात्मक सोच भी विकसित हो सकती है. यही वजह है कि इन कार्यक्रमों में धार्मिक माहौल के साथ सामाजिक जुड़ाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है.

दुनिया की सबसे कम जन्मदर वाले देशों में शामिल

साउथ कोरिया कई वर्षों से दुनिया की सबसे कम जन्मदर वाले देशों में शामिल रहा है. हालांकि हाल के दो वर्षों में जन्मदर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, फिर भी यह आबादी को स्थिर बनाए रखने के लिए जरूरी स्तर से काफी नीचे है. एक्सपर्ट का मानना है कि महंगी जीवनशैली, करियर की प्राथमिकता, देर से शादी और युवाओं के बीच घटती सामाजिक मेलजोल जैसी वजहों ने इस स्थिति को और गंभीर बनाया है.

इसे भी पढ़ें –Pregnancy Care in Summer: बढ़ती गर्मी में प्रेग्नेंट महिलाओं को हो सकती हैं कई दिक्कतें, ऐसें रखें अपना ख्याल

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *