How to Get Rid of Baby Lizards: क्या आपके घर में भी बढ़ गए हैं छिपकली के बच्चे? इन आसान हैक्स से मिनटों में भाग जाएंगे बाहर

57def5a434423c5211d03e275d1b934b17840862317091257 original


How To Get Rid Of Baby Lizards: अगर अचानक आपके घर में छिपकली के छोटे-छोटे बच्चे दिखाई देने लगे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह इस बात का संकेत हो सकता है कि घर का माहौल उनके रहने और बढ़ने के लिए अनुकूल बन गया है. आमतौर पर छिपकलियां वहां ज्यादा आती हैं, जहां उन्हें खाना, नमी और छिपने की सुरक्षित जगह मिल जाती है. ऐसे में समय रहते कुछ आसान उपाय अपनाकर उनकी संख्या बढ़ने से रोका जा सकता है. 

घर में क्यों पनपती है छिपकली?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि छिपकलियां घर में आती क्यों हैं. खुले में रखा खाना, बिखरी हुई गंदगी और कीड़े-मकोड़ों की मौजूदगी उन्हें आकर्षित करती है. इसके अलावा दीवारों की दरारें, खिड़कियों के किनारे, वेंटिलेशन और छोटे-छोटे छेद उनके घर में आने के आसान रास्ते बन जाते हैं. इसलिए सबसे पहले इन जगहों को अच्छी तरह बंद करें और घर की नियमित सफाई करें. 

इसे भी पढ़ें-Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक

काली मिर्च का स्प्रे 

अगर छिपकली के बच्चे बार-बार नजर आ रहे हैं, तो काली मिर्च का स्प्रे उपयोगी साबित हो सकता है. इसके लिए पानी में काली मिर्च या लाल मिर्च पाउडर मिलाकर स्प्रे तैयार करें और उन जगहों पर छिड़कें जहां छिपकलियां अक्सर दिखाई देती हैं. इसकी तेज गंध उन्हें उस जगह से दूर रहने पर मजबूर करती है.

लहसुन और प्याज

लहसुन और प्याज भी छिपकलियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं. लहसुन की कुछ कलियां या आधा कटा प्याज उन कोनों, अलमारियों और खिड़कियों के पास रखें जहां से उनके आने की संभावना रहती है. इनकी तेज गंध छिपकलियों को पसंद नहीं होती, इसलिए वे ऐसी जगहों से दूरी बना लेती हैं.

अंडे का यूज

अंडे के छिलके भी एक आसान घरेलू उपाय माने जाते हैं. अंडे इस्तेमाल करने के बाद उनके छिलकों को साफ करके खिड़की, दरवाजे या उन स्थानों पर रख दें जहां छिपकलियां अक्सर दिखाई देती हैं. समय-समय पर इन्हें बदलते रहें, ताकि उनकी प्रभावशीलता बनी रहे.

नमी कम करने की कोशिश 

अगर घर में नमी ज्यादा रहती है, तो उसे कम करने की कोशिश करें. खासकर रसोई और बाथरूम की अलमारियों को नियमित रूप से खोलकर हवा लगने दें. पाइप से पानी रिस रहा हो तो उसे तुरंत ठीक कराएं, क्योंकि नम और अंधेरी जगहें छिपकलियों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं. 

पौधे की कारगर

घर में पेपरमिंट या नीलगिरी जैसे पौधे भी लगाए जा सकते हैं. इनकी तेज खुशबू छिपकलियों को रास नहीं आती. चाहें तो इनके तेल का स्प्रे भी उन जगहों पर कर सकते हैं, जहां छिपकली के बच्चे अक्सर दिखाई देते हैं.अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर नहीं हैं, तो नेफ्थलीन की गोलियां अलमारी, सिंक के नीचे या स्टोर एरिया में रखी जा सकती हैं. हालांकि इन्हें खाने-पीने की चीजों से हमेशा दूर रखें.

इसे भी पढ़ें- Roof Leakage Signs: छत टपकने से पहले घर में दिखते हैं ये बदलाव? मानसून में भारी नुकसान से पहले हो जाएं अलर्टन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *