ओटीटी वर्ल्ड में जब एक्शन और क्राइम थ्रिलर सीरीज की चर्चा होती है तो इस लिस्ट में नंबर 1 पर एक नाम अगर किसी का आता है तो ‘मिर्जापुर’ वो सीरीज है. कालीन भइया से लेकर गुड्डू पंडित इसके हर किरदार आज भी लोगों के जहन में हैं. इसके तीन सीजन आ चुके हैं और जब-जब इसने ओटीटी पर दस्तक तो तब तब डिजिटल वर्ल्ड में तहलका मचा. ऐसे में अब इस पर फिल्म बनाई जा रही है, जिसकी कहानी को सीरीज से भी खतरनाक बताया जा रहा है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज का जबसे ऐलान किया गया है दर्शकों को तभी से इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ में सीरीज से कहीं ज्यादा बड़ा, डार्क और सिनेमाई अनुभव होगा.
डार्क सिनेमाई अनुभव के साथ जबरदस्त एक्शन
सूत्रों के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर कहा जा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी की कच्ची और असली दुनिया को पहले के मुकाबले कई गुना बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है. माना जा रहा है कि इसके जरिए अब तक का सबसे बड़ा और डार्क सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है, जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ ही एक शानदार कहानी देखने के लिए मिलने वाली है.
फिल्म में होगी नए किरदारों की एंट्री
इतना ही नहीं, फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर ये भी जानकारी सामने आ रही है कि इसके जरिए बड़े पर्दे पर कुछ नए चेहरे भी देखने के लिए मिलने वाले हैं. साथ ही कुछ पुराने चेहरों की भी इस फिल्म के जरिए पर्दे पर वापसी होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि कहानी में नए टकराव, चौंकाने वाले ट्विस्ट और टर्निंग पॉइंट देखने के लिए मिलने वाले हैं.
पहली बार कब रिलीज हुई थी ‘मिर्जापुर’?
बहरहाल, अगर सीरीज ‘मिर्जापुर’ के बारे में बात की जाए कि पहली बार इसे कब रिलीज किया गया था तो ये सीरीज पहली बार 2018 में प्राइम वीडियो से रिलीज की गई थी. तीनों सीजन में से पहला सीजन काफी चर्चा में रहा था, जिसमें पंकज त्रिपाठी कालीन भइया, अली फजल गुड्डू पंडित के रोल में छा गए थे. वहीं, विक्रांत मैसी, श्रिया पिलगांवकर, दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना त्रिपाठी) और श्वेता त्रिपाठी जैसे कलाकार अहम रोल में थे.
कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’?
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. वहीं, इसकी स्टारकास्ट पर नजर डालें तो पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अपने पुराने अंदाज में दिखाई देंगे. वहीं नए कलाकारों के तौर पर जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान, और रवि किशन जैसे एक्टर्स की भी एंट्री हुई है. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है.