कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब, आपको जरूर जानना चाहिए

e1697270b3f6a15d3888cc195a1f1aa71780160680664975 original


शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब हैं. परिस्थितियां भी गुजरात टाइटंस के अनुकूल लग रही हैं, क्योंकि फाइनल मैच गुजरात के होमग्राउंड यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा. मगर यह क्रिकेट का खेल है, जहां जीतता वही है जो मौके पर बढ़िया खेलता है.

यह इतिहास में पहली बार है जब शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम फाइनल तक पहुंची है. मगर उनके सामने रजत पाटीदार खड़े हैं, जो लगातार दूसरी बार RCB को फाइनल तक खींच लाए हैं और लगातार दूसरा खिताब जीतने की दहलीज पर खड़े हैं. गिल ने फाइनल से पहले अहमदाबाद में खेलने को लेकर बताया कि उन्हें जरूर घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि किस टीम के जीतने के अधिक चांस होंगे.

घर पर खेलने का मिलेगा फायदा

शुभमन गिल ने फाइनल मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलने को लेकर कहा – हां, एडवांटेज होगा और हम यहां की परिस्थितियों से वाकिफ होंगे, क्योंकि हम यहां की पिच और मैदान को अच्छे से समझते हैं. इसलिए हम जानते हैं कि हमें जीतने के लिए किस तरह का खेल दिखाना होगा.

गिल ने आगे कहा कि घरेलू मैदान पर खेलने का जरूर उन्हें फायदा मिलेगा. गिल ने कहा कि उनकी टीम जीती तो यह उनके लिए एक यादगार सीजन रहेगा और हारे तो भी 2026 उनके लिए यादगार सीजन रहेगा.

कौन जीतेगा, शुभमन गिल ने बताया?

एक तरफ शुभमन गिल ने माना कि उनकी टीम को होम एडवांटेज रहेगा, लेकिन दूसरी तरफ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फाइनल में जो टीम मजबूत मानसिकता के साथ उतरेगी, वह टीम बाजी मरेगी.

गिल ने कहा – मेरा मानना है कि फाइनल मुकाबले मानसिक मजबूती के आधार पर जीते जाते हैं. इसलिए जो टीम फाइनल में मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत होगी, जीत उसी को मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार ने भरी हुंकार, बोले- एक और ट्रॉफी जीतने का…

RCB vs GT Final Live Streaming: इस तरह फ्री में लाइव देख सकते हैं IPL 2026 का फाइनल, जानें मोबाइल और टीवी की डिटेल्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *