कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख

de13705295dfa53b3437dbcf804bfc6217920561977621094 original


इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है. आईसीएआई की इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा के रिजल्ट 22 अक्टूबर तक जारी किए जा सकते हैं. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे.

सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट अकाउंट्स ऑफ इंडिया की ओर 1 से 12 सितंबर 2026 के बीच किया गया था. इसमें 1 सितंबर को उन्नत लेखांकन ग्रुप 1 की परीक्षा की हुई थी, ग्रुप 1 कंपनी और दूसरे कानून की परीक्षा 3 सितंबर को, ग्रुप 2 कराधान की परीक्षा 6 सितंबर को, ग्रुप 2 लागत एवं प्रबंधन लेखांकन की परीक्षा 8 सितंबर को, ग्रुप 2 लेखा परीक्षा एवं नैतिकता 10 सितंबर को और ग्रुप 2 वित्तीय प्रबंधन एवं राजनीतिक प्रबंधन की परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित कराई गई थी.  हुई थी.

कितनी पारियों में हुई थी परीक्षा?

सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 की परीक्षा एक पारी में ही आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो समूह में आयोजित हुई थी. आपको बता दें कि सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 के सभी पेपर 2 बजे से 5 बजे तक की पारी में आयोजित हुए थे.

रिजल्ट के लिए इन डिटेल की होगी जरूरत

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी डिटेल अपने पास रखने होंगे. सीए रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और अपने रोल नंबर की जानकारी होनी चाहिए. इन दोनों नंबर को भरने के बाद ही उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें-क्या छात्रों को मिलेंगे JEE एडवांस्ड में 3 मौके? 12000+ छात्र कर रहे मांग 

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले caresults.icai.org वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आवश्यक फील्ड में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए डिटेल को सबमिट कर दें.
  • अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, इससे फ्यूचर के लिए डाउनलोड करके रखें.

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद क्या करें

सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद रिजल्ट में सभी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें. इसमें नाम, रोल नंबर और दूसरी सारी जानकारी अच्छे से चेक करें. वहीं अगर आपको आपके रिजल्ट में किसी तरह की कोई गलती मिलती है, तो उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-हिंदू कॉलेज में क्यों हो रहा प्रदर्शन?  जानें प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *