श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

80c0c2df2c0b87aa678e17d805d4b1e417920759730221364 original


श्रीलंका को पाकिस्तान की सरजमीं पर होने वाली ट्राई सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ इंग्लैंड शामिल है. इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी, जबकि फाइनल 31 अक्टूबर को खेला जाएगा. सीरीज की शुरुआत से पहले श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका टीम से बाहर हो गए हैं. 

गुरुवार (15 अक्टूबर) को श्रीलंका बोर्ड ने निसांका के बाहर होने की जानकारी साझा की. इसके साथ बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का भी एलान किया. विकेटकीपर बल्लेबाज लाहिरू उदारा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. लाहिरू श्रीलंका के लिए टी20 और टेस्ट खेलते हैं. उनका अब तक वनडे डेब्यू नहीं हुआ है. 

श्रीलंका बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “पाथुम निसंका पाकिस्तान और इंग्लैंड के साथ होने वाली आगामी ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की वनडे टीम में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें अभी तक खेलने के लिए मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिला है.”

आगे लिखा गया, “श्रीलंका के हाल ही में खत्म हुए इंग्लैंड दौरे पर निसांका को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. उनकी जगह पर वनडे टीम में लाहिरू उदारा को शामिल किया गया है.”

वनडे ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा. 

लाहिरू उदारा का करियर 

लाहिरू ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 5 टेस्ट और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. टेस्ट की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 34.77 की औसत से 313 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक निकला है. टी20 इंटरनेशनल की 7 पारियों में लाहिरू ने 19 की औसत और 135.71 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बना लिए हैं. यहां उन्होंने 1 फिफ्टी लगाई है. उदारा ने अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 खेलते हुए इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उनका डेब्यू 2023 एशियाई खेलों में हुआ था. 

 

यह भी पढ़ें: ‘सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी…’, पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *