Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट

def2f38507deff3443cfb255321c770a17835798315411216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सक्रिय क्रेडिट कार्ड धारक बढ़कर 10.7 करोड़ हो गए।

Credit Card: पहले के मुकाबले अब समय काफी बदल गया है, जहां पहले मोबाइल फोन सिर्फ बड़ों के पास होता था तो अब वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. बदलाव सिर्फ मोबाइल फोन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब देश में Gen Z भी तेजी से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, जहां पहले सिर्फ बड़े शहरों के लोगों तक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सीमित था तो वहीं अब छोटे शहरों के युवा भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.

रिपोर्ट में क्या है?

रिपोर्ट के मुताबिक, आज के युवा ज्यादा तेजी से क्रेडिट कार्ड और दूसरे लोन प्रोडक्ट्स का उपयोग कर रहे हैं. साथ ही पहला क्रेडिट कार्ड मिलने के केवल 3 महीने के अंदर ही लगभग 28 प्रतिशत Gen Z ग्राहकों पर 25 हजार रुपये से ज्यादा का बकाया हो गया. यहीं नहीं, बल्कि 69 प्रतिशत तक Gen-Z ने तो पहला क्रेडिट कार्ड मिलने के एक ही साल के अंदर दूसरा क्रेडिट प्रोडक्ट ही ले लिया. इसके साथ ही Gen-Z केवल शॉपिंग ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि EMI और दूसरे क्रेडिट प्रोडक्ट्स का भी पहले से ज्यादा उपयोग कर रहे हैं.

जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

पहली बार Gen Z सबसे आगे

  • रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 तक पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वाले ग्राहक में 50 प्रतिशत लोग 30 साल से कम उम्र के थे.
  • पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वालों में 46 प्रतिशत ग्राहक ग्रामीण इलाकों से हैं.
  • मतलब साफ है कि अब शहरी लोग ही नहीं, बल्कि ग्रामीण लोग भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं.

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लगातार बढ़ा

मार्च 2026 में क्रेडिट कार्ड रखने वाले लोगों की संख्या 5.2 करोड़ हो गई है. इसी दौरान इस्तेमाल किए जा रहे एक्टिव क्रेडिट कार्ड की संख्या तेजी से बढ़कर लगभग पांच गुना होकर 10.7 करोड़ तक पहुंच गई.

ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *