IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पूरी तरह बदली टीम इंडिया; प्लेइंग इलेवन देख उड़ जाएंगे होश

c6d00555a2eb80e873fabf4b63e2d3371784021657808143 original


एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले वनडे में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी. टीम इंडिया में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को मौका मिला है. वह साढ़े छह फीट लंबे हैं, उन्हें इंग्लैंड की कंडीशंस में अच्छी खासी मदद मिलेगी. शिवम दुबे को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. हालांकि, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह अंतिम ग्यारह से बाहर हैं. 

एजबेस्टन में खतरनाक है इंग्लैंड का रिकॉर्ड 

एजबेस्टन स्टेडियम में इंग्लैंड ने पिछले सात मुकाबले जीते हैं. यहां आखिरी बार इंग्लिश टीम को टीम इंडिया ने ही हराया था. 2014 में इसी मैदान पर भारत ने इंग्लैंड को 9 विकेट से शिकस्त दी थी, और इसके बाद से इंग्लिश टीम इस मैदान पर कभी नहीं हारी है. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का यह 200वां मैच है. वह इंग्लैंड के लिए 200 वनडे खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

भारत के पास गेंदबाजी के 6 विकल्प 

टीम इंडिया के पास गेंदबाजी के कुल छह विकल्प हैं. गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में तीन मुख्य तेज गेंदबाज हैं. इसके अलावा शिवम दुबे भी हैं, जो मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में दो स्पिनर हैं. इंग्लैंड भी तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ उतरी है. साथ ही विल जैक्स गेंदबाजी के छठे विकल्प हैं.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कर्रन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद

भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें- 

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत दौरे पर करते थे ड्रग तस्करी? पूर्व अधिकारी के दावों से मचा बवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *