मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में अभी तक का सफर अच्छा नहीं रहा है, अब तो टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है. 4 में से 3 मैच हार चुकी MI टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा मुंबई के अगले मैच से बाहर हो सकते हैं. हार्दिक एंड टीम अगले मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी, जो जारी संस्करण की अकेली ऐसी टीम है जो अभी तक एक मैच भी नहीं हारी.
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मैच गुरुवार, 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित अगले मैच में बाहर बैठ सकते हैं, जो पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे. रोहित जब 19 रन पर थे, तब उनकी हैमस्ट्रिंग मसल में खिंचाव आ गया. हालांकि उनकी चोट की गंभीरता पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें अगले मैचमे आराम दिया जा सकता है.
रोहित शर्मा अपने करियर में हैमस्ट्रिंग की समस्या से ही जूझते हुए नजर आए हैं, पहले जब उनकी हैमस्ट्रिंग मसल में खिंचाव आया तो उन्हें रिकवर करने में समय लगा है. खबर के अनुसार रोहित वानखेड़े में अभ्यास करने भी नहीं आए, ये और भी चिंताजनक है कि कहीं उनकी समस्या ज्यादा गंभीर तो नहीं. अगर ऐसा हुआ तो उन्हें एक से अधिक मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें- Watch: लड़की को महंगा पड़ा IPL मैच में Reel बनाना, 70 हजार रुपये का फटका; जानिए पूरा मामला
रोहित शर्मा की जगह कौन?
38 वर्षीय रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में KKR के खिलाफ 78 रनों की शानदार पारी खेली थी. उसके बाद उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 4 रन बनाए. तीसरे मैच में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए और चौथे मैच में 19 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए. अब सवाल है कि अगर रोहित पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह ओपन कौन करेगा? स्क्वॉड में दानिश मालवार भी हैं, लेकिन देखना होगा कि कप्तान और कोच उनपर भरोसा जताएंगे या किसी सीनियर प्लेयर को ओपन करने भेजेंगे.