मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- ‘स्टारलिंक का…’

bce0b6a9ebed7415bb8692db763b6f5b17921226640641379 original


एलन मस्क पिछनले कुछ दिनों से यह आरोप लगाते आ रहे हैं कि भारत में कुछ उद्याेगपति उनकी कंपनी स्टारलिंक की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस की एंट्री को रोक रहे हैं. बीते 8 अक्टूबर को मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और कंपनी भारत सरकार की हर जरूरत को पूरा करने में पांच साल से काम कर रही है. फिर भी भारत में उसे फाइनल कमर्शियल लाइसेंस क्यों नहीं मिल रही है. क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?” मस्क ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि भारत के कुछ मशहूर उद्योगपति भारतीय लोगों पर अपनी मोनोपॉली बनाए रखने के लिए भारत में स्टारलिंक के रास्ते अडंगा लगा रहे हैं.

मस्क ने अपने एक पोस्ट में यह भी कहा था कि भारत के कई गांवों और दूर-दराज के इलाकों में आज भी इंटरनेट की पहुंच सीमित है. कंपनी ऐसे ही इलाकों में, जहां फाइबर या मोबाइल नेटवर्क का पहुंचना मुश्किल है, अपनी सैटेलाइट तकनीक के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने का दावा करती है. कंपनी ने इसके लिए  भारत में 20 गेटवे साइट भी तैयार कर ली हैं. कंपनी भारत में अपनी सेवा शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बावजूद इसके उसे न तो स्पेक्ट्रम अलॉट किए गए हैं और न ही बाकी मंजूरियां मिली हैं.  

मस्क के आरोपों पर रिलायंस का जवाब

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कहा कि कंपनी भारत के सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेक्टर में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करती है, जिसमें एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भी शामिल है. हालांकि, कंपनी ने इस बात पर भी जोर दिया कि जियो सहित सभी ऑपरेटरों को भारतीय कानूनों और नीतियों का पालन करना होगा. 

खुद लाइन में खड़ा जियो

रिलायंस ने यह भी कहा कि भारत में निवेश के रास्ते खुले हैं, लेकिन इसके लिए कानूनों का पालन करना भी जरूरी है, जो अपने देश की कंपनियों के साथ-साथ विदेशी कंपनियों पर भी समान रूप से लागू होता है. कंपनी ने इससे पहले भारत सरकार के दिए गए जवाब का हवाला देते हुए ह भी कहा, ”जैसा कि भारत सरकार ने बताया है, चाहे वह भारतीय हो या विदेशी- हर एक आवेदक के लिए प्रक्रियाएं एक समान हैं. जियो को खुद अपनी सैटेलाइट सर्विसेज को मंजूरी मिलने का इंतजार है.”

ये भी पढ़ें:

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *