दुर्गा पूजा उत्सव में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत

8b4939d848ff7758f5a44045011127f517920805933471064 original


देशभर में इन दिनों नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी माता रानी की आराधना कर रहे हैं. काजोल और मलाइका अरोड़ा से लेकर सैफ अली खान और साउथ एक्टर नागार्जुन तक कई सेलेब्स ने हाल ही में एक इवेंट में हिस्सा लिया. 

मां संग पहुंचीं काजोल

दिग्गज अदाकारा काजोल को हाल ही में एक एक नवरात्रि इवेंट में अपनी मां और एक्ट्रेस तनुजा के साथ मंच पर देखा गया. इस दौरान काजोल और उनकी मां ने दीप प्रज्ज्वलन भी किया. इस मौके पर काजोल रेड साड़ी में नजर आईं.

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन मलाइका अरोड़ा ने अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया. एथनिक लुक में एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देती हुई नजर आईं.

श्रीलीला और मालविका मोहन

साउथ की उभरती हुई अदाकारा श्रीलीला पीले रंग की साड़ी में इवेंट में पहुंचीं थीं. वहीं साउथ की एक और मशहूर एक्ट्रेस मालविका मोहनन भी साड़ी में अपने लुक से चर्चा में रहीं.

 

सैफ अली खान और बॉबी देओल

बॉलीवुड के दो मशहूर एक्टर सैफ अली खान और बॉबी देओल ने भी इस नवरात्रि कार्यक्रम में शिकरत की. सैफ ने धोती-कुर्ता पहन रखा था. जबकि बॉबी कुर्ता पायजामा में नजर आए. उन्होंने रेड कलर की जैकेट भी पहन रखी थी.

 

बेटे संग पहुंचे नागार्जुन

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन भी नवरात्रि इवेंट में शामिल हुए. उन्होंने अपने बेटे और एक्टर अखिल अक्किनेनी के साथ एंट्री ली थी.

रेजिना कैसेंड्रा

34 वर्षीय रेजिना कैसेंड्रा भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं. रेजिना कैसेंड्रा भी पारंरिक परिधान में नजर आईं. उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों के अलाव सनी देओल की मूवी ‘जाट’ में भी काम किया है.

प्रभु गणेशन

साउथ के जाने-माने एक्टर प्रभु गणेशन भी इस इवेंट में शामिल हुए. वो सफेद रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आए.

निविन पॉली

मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर निविन पॉली भी इवेंट का हिस्सा बने. एक्टर ने इस दौरान हंसते-मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *