सैफ अली खान ने किराये पर दी अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे 22 लाख रुपये से ज्यादा

0cbbbaf4011eb8450f112fabfad48af317920781052991064 original


बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल डेब्यू किया. वहीं जल्द ही वो अपनी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं. जबकि अब वो अपनी एक लग्जरी प्रॉपर्टी को किराये पर देने के चलते सुर्खियों में हैं. एक्टर ने मुंबई के अंधेरी ईस्ट में स्थित अपना ऑफिस स्पेस किराये पर दिया है.

सैफ ने किराये पर दिया अपना ऑफिस

CRE Matrix द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान ने मुंबई के अंधेरी कुर्ला रोड पर 5,692 वर्ग फुट की अपनी दो कमर्शियल यूनिट एक फिनटेक फर्म को किराये पर दी है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक ये समझौता 29 सितंबर 2026 को हुआ था. 

हर महीने मिलेगा 22 लाख से ज्यादा किराया

दो यूनिट्स को किराये पर देने के चलते सैफ अली खान को महीने का भारी-भरकम किराया मिलेगा. जानकारी के मुताबिक दोनों यूनिट्स के लिए फिनटेक फर्म हर महीने एक्टर को 22 लाख 76 हजार 800 रुपये रुपये का भुगतान करेगी. सैफ की ये लग्जरी कमर्शियल प्रॉपर्टी अंधेरी ईस्ट के चकाला में ‘कनाकिया वॉल स्ट्रीट’ नाम की बिल्डिंग में है.

5 साल के लिए हुआ समझौता

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान ने जिस फिनटेक फर्म को अपनी संपत्ति किराये पर दी है उसका नाम ‘दुर्वा फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड’ है. इसके डायरेक्टर विकास मोहन सचदेवा हैं. बता दें कि ये समझौता पांच साल के लिए (10 मई 2026 से 9 मई 2031 तक) हुआ है.

1300 करोड़ है सैफ अली खान की नेटवर्थ

पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान बॉलीवुड में साल 1993 से बतौर एक्टर काम कर रहे हैं. ‘परंपरा’ से डेब्यू करने वाले सैफ ने ‘हम साथ साथ है’, ‘तू खिलाडी मैं अनाड़ी’, ‘लव आज कल’, ‘रेस’, ‘तान्हाजी’, ‘दिल चाहता है’, ‘हम तुम’ और ‘ओमकारा’ जैसी कई फिल्मों से पहचान बनाई है. उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप रईस एक्टर्स में होती है. एक फिल्म के लिए 10 से 20 करोड़ रुपये तक चार्ज करने वाले सैफ की नेटवर्थ 1300 करोड़ रुपये है. इसमें उनकी गुरुग्राम वाली पुश्तैनी हवेली भी शामिल है. इस आलीशन हवेली की कीमत 800 करोड़ रुपये तक आंकी जाती है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *