MS Dhoni IPL 2026: क्या पंजाब के खिलाफ चेन्नई के लिए अगला मैच खेलेंगे एमएस धोनी? जानें ताजा अपडेट


IPL 2026 MS Dhoni Return Latest Update: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को इंजरी हुई थी, जिसके चलते वह मौजूदा सीजन में अब तक मैच के लिए मैदान पर नहीं उतर सके हैं. फैंस धोनी को बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं. धोनी के बगैर चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी. 

मेन इन यलो यानी चेन्नई को अगला मैच 03 अप्रैल शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है. सवाल यह है कि क्या धोनी पंजाब के खिलाफ होने वाला अगला मैच खेलेंगे? फैंस के मन में यह सवाल बड़ा ही तेजी से उठ रहा है. तो आइए जानते हैं कि धोनी के अगले मैच खेलने को लेकर ताजा अपडेट क्या है. 

मैच से पहले धोनी ने किया अभ्यास 

अगले मैच से पहले धोनी को अभ्यास करते हुए देखा गया. चेन्नई ने बीते बुधवार (01 अप्रैल) सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें माही मैदान पर अपना किट बैग लेकर जाते दिखे. इसके अलावा भी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसमें चेन्नई के पूर्व कप्तान को अभ्यास करते देखा गया. इससे कहीं ना कहीं यह तो साफ हो रहा है कि वह अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं. 

धोनी की वापसी का आधिकारिक अपडेट 

चेन्नई ने सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर एक आधिकारिक अपडेट जारी करते हुए बताया था कि वह काफ स्ट्रेन के चलते रिहैब से गुजर रहे हैं. इसके चलते आईपीएल के शुरुआती दो हफ्तों तक नहीं खेल सकते हैं. इसके अलावा अब तक धोनी को लेकर सीएसके ने किसी भी तरह का कोई दूसरा आधिकारिक अपडेट जारी नहीं है. गौर करने वाली बात यह है कि पिछले अपडेट में भी धोनी की वापसी की तारीख को लेकर कुछ नहीं कहा गया था. 

पिछले सीजन धोनी का कमाल 

2025 के आईपीएल में धोनी ने 14 मैचों की 13 पारियों में बैटिंग करते हुए 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे, जिसमें हाई स्कोर 30* रनों का था. उनके बल्ले से 12 चौके और 12 छक्के निकले थे. 

 

यह भी पढ़ें: भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *