IPL 2026 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप? हैरान कर देगी दावेदारों की टॉप-5 लिस्ट


IPL 2026 में अब तक 9 मैच खेले जा चुके, जिनमें ज्यादातर मौकों पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले ही देखे गए हैं. कुछ हद तक सीजन में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है. हालांकि अब तक एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है. दूसरी ओर गेंदबाज भी पीछे नहीं हैं, पिछले सीजन के पर्पल कैप विजेता प्रसिद्ध कृष्णा ने वही शानदार लय पकड़ी हुई है. समीर रिजवी और आयुष म्हात्रे जैसे युवाओं ने प्रभावित किया है.

अभी ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी, लेकिन कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों ने निरंतर अच्छी फॉर्म के संकेत दिए हैं, जो इस बार ऑरेंज और पर्पल कैप जीत सकते हैं.

ऑरेंज कैप के 5 दावेदार

ऑरेंज कैप अभी दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी के पास है. रिजवी ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं, दोनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़ा है. वे जाहिर तौर पर ऑरेंज कैप के बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक समेत 113 रन बना लिए हैं. पहले भी रोहित अच्छी फॉर्म में रहे हैं और इसी लय को बरकरार रख पाए तो जरूर पहली बार ऑरेंज कैप जीतने की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं.

KKR ने 21 वर्षीय बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने अब तक दोनों मैचों में अर्धशतक लगाते हुए कुल 103 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के कूपर कॉनोली ने भी जबरदस्त फॉर्म में होने के संकेत दिए हैं. पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 108 रन बना लिए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अन्य कई नाम नजर आते हैं. ईशान किशन, आयुष म्हात्रे, ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन भी रन बना रहे हैं. मगर अभी ईशान किशन ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-5 पर हैं, जो अब तक 94 रन बना चुके हैं.

ऑरेंज कैप के 5 दावेदार- समीर रिजवी, रोहित शर्मा, कूपर कॉनोली, अंगकृष रघुवंशी, ईशान किशन/आयुष म्हात्रे

पर्पल कैप के 5 दावेदार

IPL 2025 में 25 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप के विजेता बने थे. कृष्णा एक बार फिर बढ़िया फॉर्म में हैं, जो अब तक 4 विकेट ले चुके हैं. गुजरात टाइटंस के बैटिंग लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ने वाले रवि बिश्नोई अभी 5 विकेट लेकर टॉप पर विराजमान हैं. पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाक ने लगातार बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी वेरिएशन में फंसाने का काम किया है, जो अब तक 5 विकेट चटका चुके हैं. आंकड़ों के आधार पर देखें तो टी नटराजन, लुंगी एनगिडी भी पर्पल कैप जीतने की रेस में शामिल हैं. जयदेव उनादकट और प्रसिद्ध कृष्णा भी बढ़िया लय में दिखे हैं.

पर्पल कैप के 5 दावेदार: रवि बिश्नोई, विजयकुमार वैशाक, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, जयदेव उनादकट/प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें:

RCB से जुड़े तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जानें कब खेलेंगे पहला मैच; पैट कमिंस लौटे ऑस्ट्रेलिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *