जानें कौन हैं ‘रामायण’ की मंथरा? कभी कॉलेज में शाहरुख खान की थीं जूनियर

8fe76dc861c8bf41ec6f6d5f80d658641775727633501771 original


रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का जबसे टीजर रिलीज हुआ है,ये फिल्म चर्चा का विषय बन चुका है. फिल्म में राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर को दर्शकों ने काफी पसंद किया. वहीं, साउथ के सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के कैरेक्टर में दिखाई देंगे.

वहीं, सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आने वाली हैं और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं. वही्, फिल्म अब खबरें हैं कि फिल्म में शीबा चड्ढा को कैकेयी के कैरेक्टर में देखा जाएगा.इस फिल्म में कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता नजर आने वाली हैं. चलिए जानते हैं शीबा चड्ढा कौन हैं…

एक ही कॉलेज में पढ़ते थे शीबा चड्ढा और शाहरुख खान

शीबा चड्ढा 53 साल की हैं. उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ था, वहीं उन्होंने थिएटर करना भी शुरू किया था. दिल्ली के हंसराज कॉलेज से शीबा चड्ढा ने ग्रेजुएशन किया है.उस दौरान शाहरुख खान भी उसी कॉलेज में पढ़ते थे. कॉलेज के दौरान शाहरुख खान की जूनियार थीं शीबा चड्ढा.

लेकिन, मजेदार बात तो ये है कि जब उन्होंने फिल्मों में एंट्री मारी तो उन्हें शाहरुख खान की मां का रोल प्ले करना पड़ा. वहीं, अनुराग कश्यप एक्ट्रेस के क्लासमेट थे.1998 में शीबा चड्ढा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म थी शाहरुख खान और मनीषा कोइराला स्टारर दिल से.

इस फिल्म में शीबा ने मनीषा कोइराला के बॉडी डबल की भूमिका निभाई थी.सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शीबा ने कहा था कि ,’दिल से में मेरा रोल लगभग न के बराबर था.ऐसा लगा जैसे पलक झपकते ही गायब. मुझे याद ही नहीं कि मेरा रोल क्या था.

सचमुच ऐसा ही था, लेकिन डलहौजी जाकर वहां शूटिंग करने का मौका मिलना, शाहरुख खान आपको देख रहे हैं.’ शीबा ने इंटरव्यू में आगे बताया,’जब मैं शूटिंग के लिए गई तो मनीषा वहां नहीं थीं. दरअसल, मुझे याद है एकदिन वो कहीं गई हुई थीं और डलहौजी में बर्फबारी हो रही थी.

एक बहुत ही जरूरी शॉट था जिसे फिल्माना था. उसमें उन्हें बर्फ में चलना था, इसलिए मणिरत्नम खुद आए और मुछसे पूछा कि क्या मैं मनीषा की ड्रेस पहनकर उनकी जगह चलने को तैयार हूं.’शीबा ने कहा कि वो फिल्म में मनीषा को बॉडीडबल बनी थीं और फिर उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम करने का मौका मिला था.फिल्मों के अलावा शीबा को कस्तूरी और पवित्र रिश्ता जैसे पॉपुलर शोज में भी देखा जा चुका है.

ये भी पढ़ें:-वरुण धवन,मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े की तिगड़ी ‘है जवानी को इश्क होना है’ में करेगी धमाका, जानें कब आएगा फर्स्ट लुक

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *