न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

dcb6447d0d59709857e732ffbbc2115217921649569811364 original


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि फॉर्मेट के बाकी 2 मैचों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे. वहीं टेस्ट सीरीज में नियमित शुभमन गिल ही कप्तानी करते दिखाई देंगे. शुरुआती 3 वनडे में अय्यर उपकप्तान की भूमिका में रहेंगे. हालांकि भारतीय बोर्ड ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि क्यों आखिरी 2 वनडे में अय्यर कप्तानी करेंगे. 

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है. सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसके लिए पहले ही टीम का एलान हो चुका है. 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 सीरीज के साथ दौरे की शुरुआत होगी. इसके बाद 04 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मैचों वनडे सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगी. फिर 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी.

भारत का वनडे स्क्वॉड शुरुआती 3 मैचों के लिए 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव. 

भारत का वनडे स्क्वॉड चौथे और पांचवें मैच के लिए 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव. 

टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज. 

* इन खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. 

वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला मैच- 04 नवंबर (बुधवार)- ऑकलैंड, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से

दूसरा मैच- 07 नवंबर (शुक्रवार)- वेलिंगटन, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से

तीसरा मैच- 10 नवंबर (मंगलवार)- हैमिल्टन, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से

चौथा मैच- 13 नवंबर (शुक्रवार)- माउंट मौनगानुई, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से

पांचवां मैच- 15 नवंबर (रविवार)- माउंट मौनगानुई, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

पहला मैच- 19 नवंबर से- वेलिंगटन, भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे से 

दूसरा टेस्ट- 27 नवंबर से- क्राइस्टचर्च, भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे से

 

यह भी पढ़ें: 4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *