RCB vs LSG: आज बेंगलुरु और लखनऊ का मैच, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब

949f35f5a41662992e75392ae1afc17217762457446041364 original


IPL 2026 RCB vs LSG Match 23 Prediction: आईपीएल 2026 के 23वें लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें मैदान पर होंगी. मुकाबला बेंगलुरु के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के जरिए बेंगलुरु जीत का चौका लगाना चाहेगी. वहीं लखनऊ जीत की हैट्रिक लगाने की तरफ देखेगी. 

दोनों ही टीमों ने अब तक 4-4 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों में बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल की है. टीम को इकलौती हार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ झेलनी पड़ी है. लखनऊ ने दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की है. बाकी टीम ने 2 मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात के खिलाफ गंवाए हैं. तो आइए जानते हैं कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मार सकती है. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड 

दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में बेंगलुरु ने बढ़त हासिल करते हुए 4 में जीत दर्ज की है. लखनऊ ने बाकी 2 मैच अपने नाम किए हैं. पिछले सीजन यानी 2025 में दोनों के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें बेंगलुरु ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की थी. 

किसकी हो सकती है जीत?

हेड टू हेड, पिछले सीजन की भिड़ंत और मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए हमारा प्रिडिक्शन मीटर यही कहता है कि आज मुकाबले में आरसीबी की जीत हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है. 

लखनऊ  सुपर जायंट्स का स्क्वॉड 

एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड 

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल. 

 

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Injury: मुंबई इंडियंस को झटका, अगले मैच से बाहर रोहित शर्मा? जानें कौन कर सकता है रिप्लेस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *