भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार! खुलते ही 1018 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी का भी हाल बेहाल


Stock Market Updates: ईरान-अमेरिका और इजरायल में जारी जंग के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1018 अंक लुढ़ककर 72565 पर कारोबार की शुरुआत की. इसी तरह से निफ्टी भी 269 अंकों की गिरावट के साथ 22549 के लेवल पर खुला. हालांकि, अब इसमें थोड़ी रिकवरी देखी जा रही है. सेंसेक्स अभी 544 अंक नीचे 73038 पर है. निफ्टी भी 136 अंकों की गिरावट के साथ अभी 22683 पर कारोबार करता नजर आ रहा है. 

शेयर बाजार में गिरावट के कारण 

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का आज पांचवा हफ्ता है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता चरम पर है. इसके चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतें भी 115-120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए किसी झटके से कम नहीं है, जो तेल के आयात पर बहुत ज्यादा निर्भर है. ऊपर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली का भी शेयर बाजार पर दबाव है. अकेले मार्च में ही विदेशी निवेशकों ने अब तक 1,13,810 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले. इस बीच, रुपया भी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक सबसे निचले स्तर 94.82 पर आ गया है. इससे विदेशी निवेशकों का सेंटिमेंट गड़बड़ाया है. 

एशियाई बाजार

आज 30 मार्च, सोमवार को एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है. पश्चिम एशिया में तनाव अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच गया है और कच्चे तेल में उछाल के कारण निवेशकों में घबराहट है. जापान का निक्केई आज  225 3.97 परसेंट गिर गया, टॉपिक्स में भी 3.9 परसेंट की गिरावट आई. इसी तरह से बेंचमार्क कोस्पी में 5 परसेंट से अधिक की गिरावट देखी गई, जबकि स्मॉल-कैन कोस्डैक 3.97 परसेंट नीचे रहा. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24630 पर कारोबार करता नजर आया, जो इसके पिछले बंद भाव 24951.88 से कम है. 

अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 793.47 अंक या 1.73 परसेंट गिरकर 45166.64 पर बंद हुआ.  S&P 500 में 1.67 परसेंट की गिरावट आई और यह सेशन के आखिर में सात महीने के निचले स्तर 6368.85 पर बंद हुआ. नैस्डेक कम्पोजिट भी 2.15 परसेंट गिरकर 20948.36 पर सेटल हुआ.

कच्चा तेल

सोमवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में ब्रेंट वायदा ऊंचे स्तर पर खुला, जिसमें 2.7 परसेंट की बढ़त हुई और यह लगभग 115.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा. यह 27 मार्च के 112.57 डॉलर के बंद भाव से ऊपर है. 27 फरवरी को 72.48 डॉलर प्रति बैरल के बंद भाव से इसमें 59 परसेंट तक का उछाल आ चुका है. इसी दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला बोला था. COMEX पर, कच्चे तेल की कीमतें 2.96 परसेंट बढ़कर 102.59 डॉलर प्रति बैरल हो गईं. 

 

 

 

ये भी पढ़ें:

निवेशकों की मौज! शेयर बाजार में कमाई का बंपर मौका, कंपनियां देने जा रहीं बोनस; चेक करें रिकॉर्ड डेट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *