Petrol Diesel Price Today: अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?

3656b4d394dfaf3866aa7fed2252563917921128270201379 original


देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द ही इजाफा देखने को मिल सकता है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह दावा एक्सपर्ट्स का है. गुरुवार को ब्लूमबर्ग ने ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के हवाले से बताया कि सरकार नवंबर के महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा सकती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों फ्यूल रेट में बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है. 

चुनाव प्रचार से पहले आखिरी मौका

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की लीड इकोनॉमिस्ट एलेक्जेंड्रा हरमन प्रसाद ने एक नोट में लिखा है, ”हम मानते हैं कि नवंबर में कीमतों में बढ़ोतरी का एक आखिरी व्यवहारिक मौका हो सकता है. इसके बाद अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार तेज हो जाएगा.”

बता दें कि साल 2027 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड सहित देश के कई प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके चलते जोर-शोर से चुनावी अभियान तेज हो जाएगा. अमूमन सरकारें किसी राजनीतिक नुकसान से बचने के लिए चुनाव से पहले कीमतें बढ़ा देती हैं. 

कितनी बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

अमेरिका और ईरान में जंग और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं. इससे देश की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को को नुकसान हो रहा है. इन्हें पेट्रोल पर करीब 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 9 रुपये प्रति लीटर के दर से नुकसान हो रहा है. ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा और कोई चारा नहीं है.

हालांकि, ऐसा नहीं है कि एक बार में कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ा दी जाएंगी. रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में होने वाली  यह बढ़ोतरी इस साल मई में हुई 7.5% की कुल बढ़ोतरी के मुकाबले करीब आधी हो सकती है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

बढ़ सकती है महंगाई

हरमन प्रसाद ने यह भी बताया कि पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में खुदरा महंगाई को 6.2% तक और 2027 की पहली तिमाही में 6.5% तक पहुंचा सकती हैं, जो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तय सुरक्षित सीमा 2%-6% को पार कर जाएगी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि RBI दिसंबर और फरवरी की मौद्रिक नीति बैठकों में रेपो रेट को 0.25-0.25% तक और बढ़ा सकता है, जिससे लोन महंगे हो सकते हैं.

आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत?

सरकारी तेल कंपनियों (HPCL, IOCL और BPCL) ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है. यहां पेट्रोल की कीमत 88.66 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 84.56 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, सबसे महंगा फ्यूल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में है, जहां पेट्रोल की कीमत 118.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत प्रति लीटर और डीजल की कीमत 106.06 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें:

दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *