कभी दिव्या दत्ता ने एक साथ साइन कर ली थीं 20 फिल्में, फिर क्यों लौटा दिया था साइनिंग अमाउंट? चौंका देगी वजह

f1d4d6c294e2211d74bfa8eca65dd54a1775099140542209 original


दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड में अपने सफ़र की शुरुआत टीनएजर के तौर पर की थी. 16 सला की उम्र में उन्होंने फ़िल्म ‘इश्क में जीना इश्क में मरना’ से डेब्यू किया था. इस फ़िल्म के बाद 1999 की पंजाबी फ़िल्म ‘शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह’ से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी. लेकिन वह मानती हैं कि कई सालों तक उन्हें काम मिलने में काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसी दौर में, फ़िल्म ‘वीर-ज़ारा’ के बाद उन्हें सफलता मिली और उनके पास फिल्मों के ऑफ़र्स की बाढ़ आ गई और उन्होंने एक साथ 20 फ़िल्में साइन कर ली थीं, लेकिन फिर उन्होंने कई फ़िल्मों के लिए ली गई रकम वापस लौटा दी थी. इसकी वजह उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताई है.

जब दिव्या ने एक साथ 20 फिल्में साइन की थीं.
बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या ने बताया कि साल 2007 के आस-पास उन्हें फिल्मों के इतने सारे ऑफर मिले कि उन्होंने एक ही बार में लगभग 20 फिल्में साइन कर लीं थीं. दिव्या कहती हैं, “मुझे याद है कि मैंने करीब 20 फिल्में ले ली थीं, क्योंकि एक समय ऐसा भी था जब मेरे पास कोई फिल्म नहीं थीय अचानक, मुझे इतने सारे ऑफर मिले कि मैंने वे सभी एक्सेप्ट  कर लिए.”

20 फिल्में साइन करने के बाद क्यों लौटाए पैसे
हालांकि, आदित्य चोपड़ा से एक इत्तेफ़ाकिया मुलाक़ात के बाद, दिव्या ने उन सभी फ़िल्मों को छोड़ दिया जिन पर उन्होंने अभी काम शुरू नहीं किया था. आदित्य चोपड़ा के साथ उन्होंने ‘वीर-ज़ारा’ और ‘आजा नचले’ में काम किया था. दिव्या बताती हैं, “एक दिन, मैं आदित्य चोपड़ा से बस मिलने और उनके साथ एक कप चाय पीने गई थी. हमने अभी-अभी ‘आजा नचले’ पूरी की थी. मैंने उन्हें बताया कि मैंने 20 फ़िल्में साइन की हैं. उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, इसलिए मैंने उनसे पूछा, ‘क्या आप मेरे लिए एक्साइटेड नहीं हैं?’ उन्होंने कहा, ‘क्या तुम्हारे पास काम की कमी है? या तुम्हें पैसों की ज़रूरत है?’ मैं यह सुनकर बहुत हैरान रह गई और मैंने कहा, ‘नहीं.’ तब उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं इतनी सारी फ़िल्में क्यों साइन कर रही हूं. ‘तुम एक बहुत अच्छी एक्टर हो, तुम अपने पीछे एक ऐसी विरासत क्यों नहीं छोड़ती, जिसे लोग हमेशा याद रखें?’

एक्ट्रेस ने कहा कि आदित्य चोपड़ा के साथ हुई बातचीत ने काम और मौकों को देखने का उनका नज़रिया ही बदल दिया. उन्होंने कहा, “इस बात ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया. मैंने इस बारे में कभी इस तरह सोचा ही नहीं था. यह मेरी मर्ज़ी थी कि मैं उनकी बात मानूं या उन 20 फ़िल्मों से पैसे कमाना जारी रखूं. दाँव पर बहुत कुछ लगा था. लेकिन मैं वापस गई और जिन फ़िल्मों की शूटिंग मैंने अभी शुरू नहीं की थी, उनके लिए मिली साइनिंग अमाउंट लौटा दी. उसके बाद से, मैंने सिर्फ़ वही काम किया जिसमें मुझे मज़ा आया. मैंने यही फ़ैसला लिया.”

दिव्या दत्ता फिल्में
दिव्या को 2017 में फ़िल्म ‘इरादा’ के लिए ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके साथ ही, वह ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘बदलापुर’ और ‘छावा’ जैसी कमर्शियली सफल फिल्मों में भी नजर आईं. हाल ही में, यह एक्ट्रेस वेब सीरीज़ ‘चिरैया’ में दिखाई दीं, जो जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो रही है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *