LPG Crisis: घरेलू गैस सिलेंडर बेचने पर कंपनियों को हो रहा कितना घाटा? सरकार ने बताया, कीमतों में होगा भारी इजाफा?

8abe6109d15432c1464468de7e14d9bf17803976654951346 original


LPG News: ईरान और यूएस के बीच चल रहा युद्ध दुनियाभर में परेशानी का सबब बन रहा है. खासतौर से क्रूड ऑइल की कीमतों में इजाफा होने के चलते गैस सिलेंडर और पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. भारत की बात करें तो कुछ दिन पहले ही पेट्रोल- डीजल की कीमतो में यहां भारी इजाफा हुआ है. जिसके बाद बीते दिन की कमर्शियल सिलेंडर और छोटू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. वहीं अब खबरें ऐसी सामने आ रही हैं कि जल्दी ही घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ने वाली है.

तेल कंपनियों को हो रहा भारी नुकसान
दरअसल हाल ही में सरकार की तरफ से बताया गया है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) फिलहाल बेचे जा रहे हर घरेलू LPG सिलेंडर पर लगभग 650 रुपये का घाटा उठा रही हैं. इस बारे में बात करते हुए एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया है कि, ‘घरेलू एलपीजी की बिक्री पर OMC को वर्तमान में प्रति सिलेंडर लगभग 650 रुपये का नुकसान हो रहा है.’

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: IPL में रनों की बारिश और बाजार में नोटों की बौछार, वैभव सूर्यवंशी ने दोगुनी की अपनी एंडोर्समेंट फीस!

घर का बजट बिगड़ने से बचा रही सरकार
रसोई गैस पर तेल कंपनियों का घाटा बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं. सरकार चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरों के बजट पर न पड़े. अधिकारियों के मुताबिक, हाल ही में कुछ ईंधन कीमतों में बदलाव के बाद भी सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) हर दिन भारी नुकसान झेल रही हैं.

हाल में बढ़े हैं कमर्शियल गैस के दाम
बता दें कि हाल ही में 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं. बड़े शहरों में इसकी कीमत 53.50 रुपये तक बढ़ी है. तो वहीं 5 किलों वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: Payroll System: एक बार नहीं, महीने में 2 बार मिले सैलरी, इस दिग्गज बिजनेसमैन ने कंपनियों से की बड़ी अपील



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *