MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट, जानें क्या है नतीजे देखने का तरीका?

0290773934cb01ef9abadda04915167d1726130468995140 original


मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से बेहद जल्द ही क्लास 10वीं के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख सकेंगे. स्टूडेंट्स नतीजों को आधिकारिक साइट mpbse.nic.in पर जाकर देख पाएंगे. इसके लिए वह यहां दिए गए आसान स्टेप्स को भी फॉलो कर सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर पर भी नतीजे देखे जा सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी बोर्ड की तरफ से दसवीं क्लास के नतीजे अगले हफ्ते में कभी भी जारी किए जा सकते हैं. एमपी बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. यानी किसी एक विषय में बहुत अच्छे अंक आने से काम नहीं चलेगा, हर विषय में न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है. जो छात्र इस मानक को पूरा करेंगे, उन्हें ही “पास” माना जाएगा. इस नियम का उद्देश्य यह है कि छात्र हर विषय को बराबर महत्व दें.

अगर किसी विषय में अंक 33 प्रतिशत से कम रह जाते हैं, तो छात्र को उस विषय में असफल माना जाएगा, चाहे बाकी विषयों में अंक अच्छे क्यों न हों. ऐसे मामलों में छात्र को पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) का मौका दिया जाता है, ताकि वह दोबारा परीक्षा देकर उस विषय में पास हो सके.

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

  • छात्र का पूरा नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड
  • पास या फेल की स्थिति

ऐसे चेक करें नतीजे

  1. अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in खोलें.
  2. होमपेज खुलने के बाद वहां “HSC (10th) Result” लिंक दिखेगा.
  3. अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी मांगी जाएगी. अपना रोल नंबर एडमिट कार्ड से देखकर सावधानी से भरें.
  4. सारी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. कुछ सेकंड इंतजार करें.
  5. आपका रिजल्ट मार्कशीट के रूप में स्क्रीन पर आ जाएगा. इसमें आपके विषयवार अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति होगी.
  6. पेज पर दिए गए डाउनलोड या सेव विकल्प पर क्लिक करके रिज़ल्ट अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें.
  7. आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें.

यह भी पढ़ें – SECL Recruitment 2026: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड में निकली 1 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी

डिजिलॉकर पर ऐसे देखें मार्कशीट

  • सबसे पहले छात्र digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें या DigiLocker ऐप चलाएं.
  • अब मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं.
  • इसके बाद Education सेक्शन में जाएं.
  • अब वहां MPBSE चुनें और 10वीं की मार्कशीट पर क्लिक करें.
  • फिर अपना रोल नंबर डालते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी.

यह भी पढ़ें –  इंटर्नशिप पर नहीं लगेगी फीस, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत; NMC का सख्त आदेश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *