‘6 महीने में अर्जुन तेंदुलकर को दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज बना दूंगा, नहीं तो…’, दिग्गज ने ठोका बड़ा दावा 

619181b34770a0f00ac983bd282fe62e17744436651211364 original


क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ नजर आएंगे. आगामी सीजन में अर्जुन को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है. इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह सिर्फ 6 महीनो में अर्जुन को दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज बना देंगे. 

क्या बोले योगराज सिंह?

इंसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा, “मैं पूरी दुनिया को चैलेंज करता हूं कि अर्जुन तेंदुलकर मेरे साथ 6 महीने बिताकर दुनिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देगा. कोई टीवी के सामने बैठकर इस बारे में बात कर रहा है कि वह ये या वो नहीं कर सकता. इसके जवाब में, मैं कहता हूं, ‘आप कौन हैं?’ जब क्रिकेटर इस तरह बात करते हैं, तो यह चौंकाने वाला होता है.”

‘नहीं हुआ तो दाढ़ी कटवा लूंगा’

योगराज सिंह ने आगे कहा, “अर्जुन तेंदुलकर दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन सकता है. अगर कोई ऐसा नहीं कर सकता, तो उसे मेरे पास भेज दो. अगर मैं ऐसा नहीं कर पाया, तो मैं अपनी दाढ़ी काट लूंगा.”

कैसे महान बनेंगे अर्जुन तेंदुलकर?

योगराज सिंह ने अर्जुन को महान बनाने को लेकर कहा, “उन्हें रोजना 15,000 गेंदों की प्रैक्टिस करनी होगी. मैं उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स की कैटेगिरी में देखता हूं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपने पहले ही मैच में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया था. उन्होंने अपने कोच से कहा था कि उन्हें नंबर 3 पर खिलाएं और लिस्ट ए और टी20 में ओपनिंग करने दें. लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी. मुझे अर्जुन तेंदुलकर चाहिए, मैं उन्हें महानतम खिलाड़ी बना दूंगा.”

अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल करियर 

बात करें अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने सिर्फ 5 मैच खेले हैं. यह सारे उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेले. इन मैचों की 5 पारियों में बॉलिंग करते हुए अर्जुन ने 3 विकेट लिए. इसके अलावा एक पारी में बैटिंग करते हुए 13 रन बनाए.

 

यह भी पढ़ें: शेन वॉर्न का ‘मास्टरस्ट्रोक’… राजस्थान रॉयल्स की डील से परिवार को मिलेंगे 460 करोड़, कोहली-रोहित-धोनी छूटे पीछे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *