घट रही LPG की सप्लाई, घरेलू उत्पादन भी हुआ कम; जानें संकट के बीच आज कितनी है कीमत?

0ebb3a7b004a923d0d435aa8f2913fa117763895760151379 original


LPG Cylinder Rate Today on April 17: फरवरी के महीने में पश्चिम एशिया में जंग का आगाज होने के बाद सरकार ने घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के LPG सिलेंडरों की कीमतें बढ़ा दीं. दरअसल, तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) की हुई नाकेबंदी से सप्लाई में कमी के चलते कीमतें बढ़ाई गईं. यह दुनिया भर में एनर्जी की सप्लाई का एक अहम रास्ता है.

आयात में आई भारी गिरावट

भारत अपनी लगभग 60 परसेंट लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) और अपनी आधी नेचुरल गैस की जरूरतें आयात करता है और पश्चिम एशिया के देश इन ईंधनों का एक बड़ा हिस्सा सप्लाई करते हैं. हालांकि, पिछले एक महीने में सप्लाई और घरेलू उत्पादन दोनों में ही बड़ी गिरावट आई है. फरवरी के मुकाबले अप्रैल में एलपीजी की सप्लाई अब लगभग आधी रह गई है. 1 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच भारत ने हर दिन सिर्फ 37000 टन LPG इम्पोर्ट की, जो फरवरी में रोजाना 73000 टन थी. इस बीच, देश में LPG के उत्पादन में भी  लगभग 10 परसेंट तक की गिरावट आई है.

क्या सप्लाई स्थिर होने में लगेगा लंबा वक्त? 

हाल के दिनों में कुछ ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि भारत में LPG की सप्लाई को स्थिर होने में चार साल तक का समय लग सकता है. इस पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपनी सफाई देते हुए इसे भ्रामक और आधिकारिक आंकड़ों द्वारा समर्थित नहीं बताया है. इस बीच, सप्लाई में कमी के बावजूद सरकार ने यह कहा है कि भारत में LPG की सप्लाई स्थिर और पर्याप्त बनी हुई है. सरकार ने ग्राहकों को लगातार यह सलाह भी दी है कि वे घबराकर बुकिंग करने और LPG सिलेंडरों का स्टॉक जमा करने से बचें. 

आज LPG सिलेंडर के रेट

शहर 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली 913.0 रुपये 2078.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये 2031.0 रुपये
कोलकाता 939.0 रुपये 2208.5 रुपये
चेन्नई 928.5 रुपये 2246.5 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 2161.0 रुपये
भोपाल 918.5 रुपये 2084.0 रुपये
अमृतसर  954.0 रुपये 2185.0 रुपये
फतेहाबाद  942.0 रुपये 2157.5 रुपये
इम्फाल  1064.5 रुपये  2552.5 रुपये

ये भी पढ़ें:

LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट, भारत का घरेलू गैस उत्पादन हुआ कम, आयात भी घटकर हुआ आधा, क्या है वजह?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *