‘करियर की सबसे बड़ी गलती की’, शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया

91283f80d149d8030eb084d952f1a1d917922140099071483 original


नेहा धूपिया बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘जूली’, ‘कयामत’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मों में काम किया है. नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने करियर के दौरान ठुकराए गए दो बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बात की है. इनमें नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म भी शामिल है.

अपने चैट शो डबल डेट में एक मज़ेदार बोर्ड गेम खेलते हुए नेहा ने बताया कि किन दो प्रोजेक्ट्स को ठुकराना उनके लिए बेदह अफसोसजनक साबित हुआ.

‘चक दे! इंडिया’ और ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ छोड़ने पर बोलीं नेहा
नेहा धूपिया ने जो प्रोजेक्ट्स ठुकराए उसमें ‘चक दे! इंडिया’ और नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज़ ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ शामिल है.

इन फिल्मों के बारे में खुलकर बात करते हुए नेहा ने कहा, ‘कभी-कभी जब आप पीछे मुड़कर उन मौकों को देखते हैं, जिन्हें आपने ठुकरा दिया था, तो एहसास होता है कि आपने क्या खो दिया. चक दे! इंडिया और ऑपरेशन सफेद सागर ऐसे ही दो मौके थे, जो मेरे मन में रह गए.’

इस बातचीत के दौरान नेहा ने अपने करियर की एक इच्छा के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा से एक अच्छी स्पोर्ट्स फिल्म और एक अच्छी फौजी फिल्म करना चाहती थी, लेकिन ये दो बड़े मौके मेरे हाथ से निकल गए.’

‘चक दे! इंडिया’ को मना करना पड़ा भारी?

नेहा धूपिया ने अपने शो में बताया, ‘मैंने शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ में काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था. ये मेरे करियर में बड़ा मौका हो सकता था’

साल 2007 में रिलीज हुई ये फिल्म भारतीय महिला हॉकी टीम की कहानी पर आधारित थी. इसमें शाहरुख खान ने कबीर खान नाम के हॉकी कोच का रोल किया था, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाली खिलाड़ियों की एक टीम बनाते हैं.

करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया

‘चक दे! इंडिया’ को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. आज भी इसे हिंदी सिनेमा की यादगार स्पोर्ट्स फिल्मों में गिना जाता है. ऐसे में नेहा को इस फिल्म को छोड़ने का फैसला अब गलत लगता है. हालांकि, नेहा ने यह नहीं बताया कि उन्होंने उस वक्त फिल्म में काम करने से इनकार क्यों किया था.

‘ऑपरेशन सफेद सागर‘ को भी करने से कर दिया था मना

नेहा ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उन्हें इस सीरीज में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उस वक्त उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. अब जब वह अपने करियर के सफर को पीछे मुड़कर देखती हैं, तो उन्हें लगता है कि यह भी एक ऐसा मौका था, जिसे गंवाने का उन्हें अफसोस है.

करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया

ऑपरेशन सफेद सागर 1999 के कारगिल युद्ध में इंडियन एयर फोर्स द्वारा चलाए गए एक अभियान पर बेस्ड वेब सीरीज है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *