बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर को जैसी सफलता और लोकप्रियता मिली, वैसी पॉपुलैरिटी उनके छोटे भाई और एक्टर संजय कपूर हासिल नहीं कर पाए. हालांकि शुरुआती दौर में वो चर्चा में रहे थे, लेकिन फिर अपना मुकाम नहीं बना पाए. आइए आज संजय कपूर के जन्मदिन पर जानते हैं कि वो अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं?
दूसरी ही फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी
दिवंगत फिल्म प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर के घर तीन बेटों का जन्म हुआ था. बड़े बेटे बोनी कपूर, इसके बाद अनिल कपूर और सबसे छोटे बेटे हैं संजय कपूर. संजय कपूर आज अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अभिनेता का जन्म 17 अक्टूबर 1965 को मुंबई में हुआ था.
बड़े भाई अनिल कपूर की राह पर चलते हुए संजय कपूर ने एक्टिंग में जाने का सपना संजोया. उन्होंने साल 1995 की फिल्म ‘प्रेम’ से तब्बू के अपोजिट डेब्यू किया था. हालांकि ये फिल्म पिट गई. इसके बाद इसी साल माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘राजा’ में नजर नजर आए. इसमें संजय के किरदार का नाम भी राजा था. ये फिल्म सुपरहिट रही और इसके गाने भी चर्चा में रहे. दूसरी ही फिल्म ने संजय को स्टार बना दिया था.

अब कहां हैं और क्या कर रहे संजय कपूर?
राजा की सफलता के बाद संजय ‘औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसी चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहे, हालांकि उनका ओवर ऑल करियर देखे तो वो खास नहीं रहा. एक वक्त उन्होंने फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगा दी थी. बाद में उन्होंने छोटे-मोटे और सपोर्टिंग रोल किए. संजय का एक्टिंग करियर चाहे सफल नहीं रहा, लेकिन वो अब भी एक्टिंग फील्ड से जुड़े हुए हैं. फिल्मों के अलावा उन्होंने ‘द फेम गेम’ और ‘संकल्प’ जैसी सीरीज में भी काम किया. हाल ही में वो फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में नजर आए थे. 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई इस मूवी में राघव जुयाल लीड रोल में थे.
महीप कपूर से की थी शादी
संजय ने साल 1997 में महीप कपूर से शादी की थी. इसके बाद कपल ने एक बेटी शनाया कपूर और एक बेटे जहान कपूर का वेलकम किया. शनाया एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2025 की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से डेब्यू किया था.