Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद

ca323121244ee29f47a958bf7e9af6af17834114955121257 original


Banarasi Tamatar Chaat Recipe: अगर आपने कभी बनारस की गलियों में मिलने वाली मशहूर टमाटर चाट खाई है, तो उसके खट्टे-मीठे और मसालेदार स्वाद को शायद ही भूल पाए होंगे. आम चाट से बिल्कुल अलग यह डिश टमाटर और उबले आलू से तैयार की जाती है. खास बात यह है कि पारंपरिक बनारसी टमाटर चाट में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, फिर भी इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं. अच्छी बात यह है कि इस स्ट्रीट फूड का स्वाद अब आप घर पर भी आसानी से ले सकते हैं. 

कैसे बना सकते हैं इसको घर पर?

इस चाट को बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए लाल टमाटर चुनें। जितने ज्यादा रसदार और मीठे टमाटर होंगे, चाट का स्वाद उतना ही बेहतर आएगा. इसके साथ उबले हुए आलू, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा-सा घी तैयार रखें. ऊपर से डालने के लिए नमक पारे या नमकीन मिक्सचर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – Gulkand Milk Recipe: गर्मी में ठंडक देने वाला देसी ड्रिंक, घर पर मिनटों में बनाएं हेल्दी गुलकंद मिल्क, जानें रेसिपी

माटर डालकर मध्यम आंच पर पकाएं

सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा-सा घी गर्म करें और उसमें कटे हुए टमाटर डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. टमाटर नरम होकर जब अपना रस छोड़ने लगें, तब इसमें मैश किए हुए उबले आलू मिला दें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं, कुछ मिनट तक पकाने के बाद मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाएगा और सभी मसालों का स्वाद इसमें अच्छी तरह घुल जाएगा.

मीठा स्वाद के लिए क्या करें?

अगर आपको हल्का मीठा स्वाद पसंद है, तो थोड़ी-सी चीनी डालकर भुने हुए जीरे के साथ मिला सकते हैं, इससे चाट का स्वाद और भी संतुलित हो जाता है. इसके बाद गैस बंद कर दें और तैयार मिश्रण को सर्विंग बाउल में निकाल लें.

बनारसी अंदाज कैसे मिक्स होगा?

अब चाट को बनारसी अंदाज देने की बारी आती है. तैयार मिश्रण के ऊपर हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी और थोड़ा-सा पिघला हुआ देसी घी डालें. फिर ऊपर से नमकीन मिक्सचर या नमक पारे, बारीक कटा हरा धनिया और चाहें तो थोड़ा-सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं. यही टॉपिंग इस चाट को खास बनाती है और हर बाइट में अलग स्वाद देती है.

कैसे परोसे?

बनारस में यह चाट आमतौर पर छोटी प्लेट में गर्मागर्म परोसी जाती है. शाम के नाश्ते या मेहमानों के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. अगर आप घर पर कुछ अलग और चटपटा बनाना चाहते हैं, तो बनारसी टमाटर चाट जरूर ट्राई करें. कम सामग्री और आसान विधि से बनने वाली यह रेसिपी स्वाद के मामले में किसी भी स्ट्रीट फूड से कम नहीं लगेगी.

इसे भी पढ़ें – कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे ‘भटूरा मास्टर’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *