Hidden Ingredients In Snacks: चीज़ के नाम पर सिर्फ मैदा और तेल! वायरल वीडियो में देखें चीज़लिंग्स के अंदर का असली सच

f98647dc1f31fb477424f4f41f5caae917752000048481257 original


How Much Cheese Is In Cheeslings: क्या आप भी चाय के साथ या बच्चों के टिफिन में मोनाको च़ीजलिंग्स देना पसंद करते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपको चौंका सकती है. सालों से भारतीय घरों में पसंद किए जाने वाले इस स्नैक को लेकर एक वायरल वीडियो ने बड़ा खुलासा किया है. फूडफार्म के नाम से मशहूर हेल्थ इंफ्लुएंसर रेवंत हिमात्सिंगका ने इस प्रोडक्ट के अंदर की सच्चाई सामने रखी है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

वीडियो में उठाए सवाल

वीडियो में सबसे बड़ा सवाल इस स्नैक के नाम को लेकर उठाया गया है. च़ीजलिंग्स नाम सुनकर लगता है कि इसमें चीज की अच्छी मात्रा होगी, लेकिन पैकेट पर दिए गए इंग्रीडिएंट्स कुछ और ही कहानी बताते हैं. लेबल के मुताबिक, इसमें चीज की मात्रा सिर्फ 1.9 प्रतिशत है. यानी जिस स्वाद के लिए लोग इसे खरीदते हैं, वही इसमें बेहद कम मात्रा में मौजूद है.  इस बात को समझाने के लिए वीडियो में एक दिलचस्प तरीका अपनाया गया. एक ट्रांसपेरेंट जार में सभी सामग्री को उनके अनुपात के हिसाब से दिखाया गया, जिसमें मैदा और तेल लगभग पूरा जार भरते नजर आए, जबकि चीज की मात्रा इतनी कम थी कि वह मुश्किल से नजर आ रही थी.

इसे भी पढ़ें- अचानक टूटने लगे जरूरत से ज्यादा बाल, शरीर में छुपी हो सकती है यह बीमारी

क्या होता है इसमें?

अगर इसमें चीज इतनी कम है, तो सवाल उठता है कि आखिर इसमें बाकी क्या है?. वीडियो में रेवंत हिमात्सिंगका बताते हैं कि असल में इस स्नैक का बड़ा हिस्सा रिफाइंड व्हीट फ्लोर यानी मैदा से बना है. chriskresser  की रिपोर्ट के अनुसार, मैदा में फाइबर और जरूरी पोषक तत्व नहीं होते, जिससे यह शरीर में तेजी से शुगर लेवल बढ़ा सकता है और वजन बढ़ने का कारण बन सकता है. इसके अलावा, इसमें पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जो सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है. लंबे समय तक इसका ज्यादा सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. इतना ही नहीं, इस स्नैक में इनवर्ट शुगर सिरप और ज्यादा मात्रा में नमक भी होता है. यह कॉम्बिनेशन इसे स्वादिष्ट और एडिक्टिव बनाता है, जिससे एक बार खाने के बाद बार-बार खाने की इच्छा होती है. 

 

इन चीजों का भी होता है इस्तेमाल

वीडियो में इसमें शुगर और हल्दी का क्लेम किया गया है. स्वाद और टेक्सचर को बनाए रखने के लिए इसमें कई तरह के केमिकल्स भी मिलाए जाते हैं. वीडियो में इस प्रोडक्ट को TruthIn रेटिंग में 5 में से सिर्फ 1.8 अंक दिए गए हैं, जो इसे “अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड” की कैटेगरी में रखता है. य  खासकर बच्चों के लिए यह चिंता की बात है, क्योंकि इस तरह के प्रोसेस्ड स्नैक्स का ज्यादा सेवन उनकी सेहत पर असर डाल सकता है. 

इसे भी पढ़ें-  Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *