GT vs RR Highlights: सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन


राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हरा दिया है. साई सुदर्शन जब तक क्रीज पर थे, तब तक गुजरात की जीत आसान लग रही थी. सुदर्शन 73 रन बनाकर आउट हुए और उनका विकेट गिरते ही GT का बैटिंग लाइन-अप ढह गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने 204 रन बना लिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने अंतिम ओवर में सिर्फ 4 रन देकर राजस्थान की जीत सुनिश्चित की.

राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के बीच 70 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. जायसवाल ने 55 रन, सूर्यवंशी 31 रन बनाए लेकिन RR टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर ध्रुव जुरेल ने बनाया, जिनके बल्ले से 75 रनों की पारी निकली. इस तरह राजस्थान की टीम स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाने में कामयाब रही.

अंतिम 2 ओवरों में पलटा मैच

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 18वें ओवर तक 196 रन बना लिए थे. 12 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाने थे, राशिद खान और कगिसो रबाड़ा क्रीज पर सेट हो चुके थे. इसी बीच 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी करने आए. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए, जिससे राजस्थान मैच में वापसी कर चुकी थी.

अब अंतिम ओवर में तुषार देशपांडे को 11 रन बचाने थे. पहली गेंद वाइड और अगली 3 गेंदों पर एक-एक रन आया. चौथी गेंद डॉट रही. हालात ऐसे थे कि गुजरात को 2 गेंद में 7 रन बनाने थे, तभी देशपांडे ने राशिद खान को चारों खाने चित्त करके उन्हें आउट कर दिया. अब भी मुकाबला सुपर ओवर में जा सकता था, लेकिन देशपांडे ने अंतिम गेंद पर अशोक शर्मा को कोई रन नहीं बनाने दिया.

यह भी पढ़ें:

Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *