इस भारतीय को बनना चाहिए CSK का नया कोच? दिग्गज ने लिया किसका नाम, जानें

107cd8c316ae4643b0a45314c5c652171782480043355975 original


चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके इन दिनों अपने अगले हेड कोच की तलाश में है. टीम के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने पिछले महीने अपनी जिम्मेदारी छोड़ दी. फ्लेमिंग के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पांच बार की IPL चैंपियन टीम की कमान कौन संभालेगा. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी का नाम सुझाया है, जिसे वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही मानते हैं.

हेडन ने दिनेश कार्तिक को बताया मजबूत दावेदार

मैथ्यू हेडन ने सिएसके के नए हेड कोच के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का समर्थन किया है. हेडन के मुताबिक, कार्तिक इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार नजर आते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि CSK जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए स्थानीय जुड़ाव रखने वाला कोच काफी अहम हो सकता है.  दिनेश कार्तिक का तमिलनाडु से खास रिश्ता है और वह लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. यही वजह है कि हेडन को लगता है कि सिएसके के लिए उनका स्थानीय कनेक्शन टीम के माहौल में एक अलग जुड़ाव ला सकता है.

आरसीबी के साथ कोचिंग का अनुभव भी काम आएगा

कार्तिक फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं और बल्लेबाजी कोच व मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं. हेडन ने उनके हालिया कोचिंग अनुभव को भी अहम माना है. उनके मुताबिक, सिएसके को फ्लेमिंग का विकल्प चुनते समय सिर्फ बड़े नाम पर नहीं, बल्कि टीम की संस्कृति और स्थानीय कनेक्शन पर भी ध्यान देना चाहिए.  हेडन ने सिएसके में फ्लेमिंग और एमएस धोनी की साझेदारी की भी जमकर तारीफ की. फ्लेमिंग करीब 16 साल तक टीम के साथ जुड़े रहे और इस दौरान सिएसके ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए. टीम ने उनके कार्यकाल में दो चैंपियंस लीग खिताब भी जीते. 

यह भी पढ़ें- बल्ले से फ्लॉप, गेंद से छाए वैभव सूर्यवंशी, एक ओवर में झटके 2 विकेट

फ्लेमिंग के बाद किसे मिलेगी जिम्मेदारी?

फ्लेमिंग का जाना सिएसके के लिए एक बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है. ऐसे में नए कोच को टीम की सफल संस्कृति को बनाए रखने के साथ-साथ भविष्य के लिए नई दिशा भी तैयार करनी होगी. मैथ्यू हेडन की नजर में दिनेश कार्तिक इस चुनौती के लिए तैयार हैं. हालांकि, अंतिम फैसला CSK मैनेजमेंट को ही लेना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी अपने अगले कोच के रूप में किसे चुनती है.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट तक पहुंचा ‘Gen-Z’ प्रोटेस्ट, जानें क्या है खिलाड़ियों की डिमांड?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *