नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट

f3caa1e4dcf1b3107b7e4eedabb3e39417921363281421212 original


आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है. तीनों मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद स्मृति मंधाना की ये पहली इंटरनेशनल सीरीज है. इस सीरीज में महिला दर्शकों की एंट्री पूरी तरह फ्री रहेंगी। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुझाव के बाद ये फैसला लिया गया है. सूत्र ने बताया “अभी नवरात्रि भी चल रही है. ऐसे में T20I मैचों में ज्यादा से ज्यादा महिला दर्शकों के आने से रायपुर में त्योहार का माहौल और भी शानदार हो जाएगा.”

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि, “गुरुवार को जब मुख्यमंत्री को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया, तो उन्होंने सुझाव दिया कि महिला फैंस के लिए टिकट फ्री किए जाएं. उनके सुझाव को तो टाला नहीं जा सकता, इसलिए भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच में महिलाओं की एंट्री फ्री कर दी गई है.”

नवरात्रे चल रहे हैं, ऐसे में संघ को उम्मीद है कि टिकट फ्री होने से महिला फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम आएंगी. गुरुवार को संघ ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए महिला फैंस से अपील की कि बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर महिला टीम को सपोर्ट करें और स्टैंड्स को भर दें.

स्मृति मंधाना को नया कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद ये टीम इंडिया की पहली इंटरनेशनल सीरीज है. पहला मैच आज, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. तीनों मैच रायपुर में होने है.

भारतीय महिला टी20 स्क्वॉड

स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणी, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अनुष्का शर्मा, क्रांति गौड़, मोनी कलिता, श्री चरणी, निकी प्रसाद, कमलिनी (विकेटकीपर), प्रेमा रावत.

यह भी पढ़ें- चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *