अब AI बुक करेगा टिकट और भरेगा आपका बिल, आसान होंगे UPI पेमेंट के नियम

ffaba3001c40a1974bce161aa72b844c17883252081881435 original


UPI पेमेंट का इस्तेमाल करने वालों के लिए आने वाले समय में डिजिटल पेमेंट का तरीका और आसान हो सकता है. अभी किसी टिकट की बुकिंग करनी हो, बिल भरना हो या कोई छोटी ऑनलाइन खरीदारी करनी हो तो हमें खुद ऐप खोलकर पेमेंट करना पड़ता है. लेकिन जल्द ही आपका AI ये काम करेगा.

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया एक नए UAP पर काम कर रहा है. ये AI एजेंट्स को UPI के जरिए यूजर की ओर से पेमेंट करने की सुविधा देगा. यानी AI सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं देगा बल्कि आपकी अनुमति लेकर सीधा पेमेंट भी कर सकेगा.

कैसे काम करेगा AI से यूपीआई पेमेंट?
मान लीजिए आपको ट्रेन या फ्लाइट की टिकट बुक करनी है. आप AI को बता सकते हैं कि आपको किस तारीख की टिकट चाहिए और आपका बजट कितना है. AI आपके लिए ऑप्शन खोजकर आपकी पसंद के अनुसार टिकट बुक करने और पेमेंट करने का काम पूरा कर सकता है. इसी तरह बिजली, मोबाइल, गैस जैसे बिलों के पेमेंट या रोज की छोटी खरीदारी में भी AI आपकी मदद कर सकता है. यानी हर छोटे ट्रांजैक्शन के लिए बार-बार UPI ऐप खोलने और पेमेंट करने की जरूरत कम हो सकती है. हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि AI को आपके बैंक खाते का पूरा कंट्रोल मिल जाएगा. 

पछताएगा अमेरिका…ईरान की धमकी से फिर भड़की चिंगारी, भारत के लिए कितना खतरा?

हर पेमेंट के लिए मंजूरी लेने की जरूरत नहीं?
अभी आमतौर पर UPI पेमेंट करते समय यूजर को खुद ट्रांजैक्शन शुरू करना और जरूरी ऑथेंटिकेशन पूरा करना पड़ता है. नए एजेंटिक पेमेंट मॉडल में कुछ छोटे और नियमित पेमेंट ऐसे हो सकते हैं जिन्हें पहले से फिक्स नियम के आधार पर AI अपने आप कर सके. इसके लिए यूजर पहले यह तय कर सकता है कि AI कितना पैसा खर्च कर सकता है और किस तरह के पेमेंट कर सकता है.  

अभी किन पेमेंट्स पर रहेगा फोकस?
शुरुआत में इस तरह के एजेंटिक पेमेंट्स का इस्तेमाल छोटे और रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन के लिए किए जाने की उम्मीद है. यानी टिकट, बिल या छोटी खरीदारी जैसे काम पहले आसान हो सकते हैं. आगे चलकर इस तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा जटिल वित्तीय कामों में भी हो सकता है, लेकिन उसके लिए अलग नियम और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी होगी.

जन्माष्टमी के दिन बंद रहेगा बैंक? जानें शुक्रवार को छुट्टी है या नहीं

UPI पहले ही बना चुका है बड़ा रिकॉर्ड
AI बेस्ड पेमेंट की तैयारी ऐसे समय हो रही है जब भारत में UPI का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. अगस्त 2026 में UPI पर रिकॉर्ड 24.51 अरब यानी 2,451 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी टोटल वैल्यू करीब 29.82 लाख करोड़ रही है. ये अपने आप में बड़ा रिकार्ड है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *