सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को…’

9c8f1768d71075f42818564a22533a481792214711454209 original


सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल हैं. इस जोड़ी की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं. वहीं सैफ और करीना पहली बार साथ में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आएंगे. मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो भी जारी कर दिया है. प्रोमो में सैफ अली खान करीना कपूर की बेडरूम की एक अजीब आदत का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर देते हैं.    

सैफ ने करीना की बेडरूम की अजीब आदत का किया खुलासा
एपिसोड से पहले 16 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए एक प्रोमो में, होस्ट कपिल शर्मा ने सैफ अली खान और करीना कपूर खान से पूछा कि शादी के 14 साल बाद भी वे कैसे हमेशा “जवान और फ्रेश” दिखते हैं. इस पर सैफ अली खान ने मजाक में अपनी इस जवां लुक का क्रेडिट घी को दिया और करीना ने बताया कि उनके घर में हर कोई घी खाता है, वहीं सैफ ने अपनी पत्नी के सोने से पहले किए जाने वाले एक अनोखे ब्यूटी रूटीन का खुलासा किया. उन्होंने कहा, “वह इसे सिर्फ खाती ही नहीं हैं, बल्कि रात में अपने पैरों पर घिसती भी हैं.” इस पर बेबो ने आगे कहा, “इससे बहुत फायदा होता है.”

करीना के रात के रूटीन के मज़ेदार साइड इफेक्ट्स के बारे में बात करते हुए, सैफ ने मज़ाक में कहा, “सोचिए, कितना रोमांटिक माहौल है, और हमारे बेडरूम से रात में किसी ढाबे जैसी महक आ रही है. ” ये सुकर हर कोई हंसने लगता है.

 

बता दें कि यह एनिवर्सरी स्पेशल एपिसोड शनिवार, 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.इस एपिसोड में सैफ और करीना ग्रीस में हुए अपने रोमांटिक प्रपोज़ल को याद करते हुए और अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों के कुछ किस्से साझा करते हुए भी नज़र आएंगे.

करीना कपूर वर्क फ्रंट
बता दें कि करीना कपूर को आखिरी बार मेघना गुलजार की ‘दायरा’ में देखा गया था, जबकि सैफ प्रियदर्शन की ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करते नजर आए थे. दोनों की ही फिल्में बॉ़क्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाईं.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *