‘देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?’ कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा

fa3672cd5e2bf40ccab38d5b169bf52e17922528417601403 original


देशभर में इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट की काफी चर्चा हो रही है. राजनीतिक गलियारे से लेकर बॉलीवुड तक में कोई इसके खिलाफ बात कर रहा है तो कोई इसके सपोर्ट में अपनी बात रख रहा है. इसी बीच इन दिनों बॉलीवुड एक्टर इमरान खान विवादों में हैं. उन्हें देश छोड़ने तक का नोटिस दिया गया था. ऐसे में अब इस विरोध प्रदर्शन के सपोर्ट में पूजा बेदी ने लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपील की है. साथ ही बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया.

दरअसल, विरोध प्रदर्शन के बीच पूजा बेदी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी को घेरा साथ ही कहा कि बीजेपी से पहले भी भारत था और बीजेपी के बाद भी भारत देश रहेगा. उन्होंने लोगों के अधिकारों के लिए भी आवाज उठाई है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ है.

बीजेपी इंडिया नहीं है और ना ही इंडिया बीजेपी…

पूजा बेदी ने कहा, ‘ये बीजेपी के खिलाफ देश के खिलाफ नहीं है. क्योंकि बीजेपी इंडिया नहीं है और ना ही इंडिया बीजेपी है. इंडिया बीजेपी से पहले भी था और बीजेपी के बाद भी रहेगा. हमें क्या सवाल करने की जरूरत है? क्या लोगों ने ऐसे लोकतंत्र के लिए वोट दिया था, जहां असहमति जताने वालों को दबाया जाए? क्या देश की जनता इसी तरह का नेतृत्व चाहती थी?’

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड

देश विरोधी कौन हैं, हमारे अधिकार कहां हैं?

पूजा बेदी आगे सवाल करते हुए कहती हैं, ‘आज हमारे अधिकार कहां हैं? देश विरोधी कौन हैं? अगर बीजेपी लोगों को, हमारे प्रदर्शनकारियों गिरफ्तार कर रही है, जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जबकि ये हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है. देशविरोधी कौन हैं? जो अपनी आवाज उठा रहे हैं, विचार रख रहे हैं. सरकार की जिम्मेदारियों के प्रति मांग कर रहे हैं. क्या वो देश विरोधी हैं? सरकार लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. हमारे देश के लोग तिरंगा झंडा लहराने के लिए जेल में भेजे जा रहे हैं, जो लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं, उन्हें 5 दिनों तक पुलिस हिरासत में रखा गया. जबकि बलात्कार और हत्या के आरोपियों को एक दिन में जमानत मिल जाती है.’

तानाशाही के लिए वोट नहीं किया है…

पूजा बेदी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि देश में जो भी चल रहा है इसके लिए आवाज उठानी चाहिए और इसे रोकने की जरूरत है. आप लोगों को क्या हुआ है? क्या आप लोग देश के बच्चों की फिक्र नहीं करते हैं? आप लोग क्यों डरे हुए हैं? ये हमारा देश है, ये हमारी आवाज है. हमने लोकतंत्र के लिए ही वोट किया है. क्या आपने तानाशाही के लिए वोट किया है?’ 

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ की आंधी में ‘रणबाली’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर

‘आपने तानाशाही के लिए वोट नहीं किया है. तानाशाही को कोई अधिकार नहीं है. आप अपने बच्चों के लिए कैसा भारत छोड़ना चाहते हैं और आने वाली पीढ़ी किस देश पर गर्व कर सकेगी. ऐसी दमदार व्यवस्था, आपकी आवाज, आपके मीडिया और आपकी सोशल मीडिया फीड को नियंत्रित करना चाहती है. अब लोकतंत्र की मशाल थामने का समय है. इन सब में आप कहां हैं? कम से कम लोगों को इसके बारे में बताइए. अलोकतांत्रिक कार्रवाइयों को उजागर कीजिए.’  

पूजा बेदी का वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट भी साझा की है. पूजा ने पोस्ट में लिखा था, ‘अब बदलाव लाने का समय आपका है. अगर आप प्रदर्शनों में शामिल नहीं हो सकते…तो बोले. अगर आप बोल नहीं सकते तो पोस्ट करें. जागरूकता से ही असर होता है और बदलाव आता है.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *