फाइनल में जाने के लिए GT को करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

3ae45089242f138e5d9db71c4aab46ff1780069994053975 original


क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बना दिए हैं. अगर गुजरात टाइटंस को फाइनल में जाना है तो आईपीएल के इतिहास में अपना सबसे बड़ा रन चेज करना होगा. वैभव सूर्यवंशी शतक नहीं लगा पाए, लेकिन कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. वैभव ने 96 रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी 18वें ओवर तक क्रीज पर टिके रहे और 47 गेंद खेलकर 96 रनों की पारी खेली. इस सधी हुई पारी में वैभव ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाए. वहीं अंतिम ओवरों में डोनोवन फरेरा ने 11 गेंद में 38 रनों की तूफानी पारी खेली.

गुजरात को करना होगा सबसे बड़ा रन चेज

गुजरात टाइटंस को अगर राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में जाना है, तो उसे अपना सबसे बड़ा रन चेज करना होगा. अब तक आईपीएल में गुजरात टीम द्वारा किया गया सबसे बड़ा रन चेज 204 रन का है, जो उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हासिल किया था.

गुजरात के गेंदबाजों ने यरशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को जल्दी आउट करके 9 के स्कोर पर 2 विकेट झटक लिए थे. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा ने कसी हुई लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी को भी हाथ खोलने का मौका नहीं दिया.

5 ओवर में बने 82 रन

असली तूफान 15वें ओवर के बाद आया. 15 ओवर में राजस्थान ने 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचानी शुरू की, इसी बीच वो आईपीएल के एक सीजन में 70 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले सबसे पहले बल्लेबाज भी बने. अंतिम 5 ओवरों में कुल 82 रन बने. इसमें सबसे बड़ा योगदान डोनोवन फरेरा का रहा, जिन्होंने राशिद खान के आखिरी ओवर में 27 रन बटोरे और 4 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने; बड़े-बड़े दिग्गज पीछे छूटे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *