सिर्फ बुमराह नहीं, भारत के स्क्वॉड में चुने गए ये 4 चोटिल खिलाड़ी! उठे सवाल

31d7377ce8de870a47a29b30f26afb0617882799575211212 original


भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम में 4 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं हुए हैं. इसमें जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं, जो श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी चुने जाने के बाद बाहर हो गए थे.

भारत की टी20 टीम में एक या दो नहीं, बल्कि 4 ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी पूरी तरह फिट घोषित नहीं हुए हैं. ये जानकारी बीसीसीआई ने स्क्वॉड की घोषणा के साथ दी. बोर्ड ने बताया कि जसप्रीत बुमराह समेत 4 खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. ऐसे में टीम के चयन को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पूरी तरह फिट घोषित हो चुके खिलाड़ियों को नहीं चुना जा सकता था. श्रीलंका के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में भी हमने देखा कि कुछ खिलाड़ियों को टीम में चोटिल होने के बावजूद चुना गया लेकिन सीरीज से पहले वह फिट नहीं हो सके और फिर उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करना पड़ा.

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को बाएं घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुना गया था, लेकिन फिर वह फिटनेस हासिल नहीं कर सके और उन्हें बाहर होना पड़ा. अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी स्क्वॉड में चुने गए हैं, लेकिन एक बार फिर वह चुने जाने तक पूरी तरह फिट नहीं हैं. उनको लेकर बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा.

हर्षित राणा

तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुए थे. घुटने में चोट के कारण उन्हें वर्ल्ड कप और फिर आईपीएल से बाहर होना पड़ा. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से वापसी की, लेकिन फिर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो गए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें भी सब्जेक्ट टू फिटनेस के तहत शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें- 7 छक्के, 5 चौके, अभिषेक शर्मा का तूफान; 36 गेंद में ठोके 82 रन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में हुई वनडे सीरीज के दूसरे मैच में चोटिल हुए थे. बल्लेबाजी करते हुए उन्हें हैमस्ट्रिंग हुई थी. अब वाशिंगटन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया है, लेकिन उनका खेलना भी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा.

नितीश कुमार रेड्डी

नितीश कुमार रेड्डी जून में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में चोटिल हुए थे. उन्हें क्वाड्रिसेप इंजरी हुई थी. तब से वह वापसी नहीं कर पाए हैं. अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में जगह तो मिली है, लेकिन बीसीसीआई ने साफ किया कि उनका खेलना भी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी (सब्जेक्ट टू फिटनेस), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर (सब्जेक्ट टू फिटनेस), वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह (सब्जेक्ट टू फिटनेस), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा (सब्जेक्ट टू फिटनेस).

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *