टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत की बड़ी छलांग, भारतीय बल्लेबाजों में पहुंचे सबसे ऊपर

8d8786ec1196aa55eeb09b4cb34be5a517877479246661364 original


ऋषभ पंत ने टेस्ट रैंकिंग में बड़ी छलांग लगा दी है. बुधवार (26 अगस्त) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें सभी ने मिचेल स्टार्क पर फोकस किया, जो जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करके नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने. इसी बीच रैंकिंग में पंत को भी बड़ा फायदा पहुंचा. वह टेस्ट रैंकिंग में सबसे ऊपर पहुंच गए. पंत से ऊपर से कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है. 

विकेटकीपर बल्लेबाज ने 6 पायदान की छलांग लगाई. इसके साथ पंत सातवें नंबर पर आ गए. उनकी रेटिंग 711 की है. भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी 711 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर मौजूद हैं. पंत और गिल रैंकिंग के टॉप-10 में मौजूद सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी हैं. टॉप-5 में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 874 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें: 27 साल में संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने स्कूल पर किया केस, जानें पूरा माजरा

टेस्ट में लगातार बोल रहा पंत का बल्ला

भारत के लिए पंत लगातार रेड बॉल फॉर्मेट में कमाल करते नजर आ रहे हैं. श्रीलंका सीरीज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में पंत ने क्रमश: 39 और 66 रन स्कोर किए थे. दूसरे मुकाबले की पहली पारी में भी पंत का बल्ला चला, जहां उन्होंने 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट की एक पारी पंत ने 81 रन स्कोर किए थे. इसी तरह लगातार टेस्ट में उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं. 

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर 

नजर डालें पंत के टेस्ट करियर पर, तो अब उन्होंने फॉर्मेट के 52 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 90 पारियों में बैटिंग करते हुए पंत ने 43.82 की औसत से 3725 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 21 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 159 रनों का रहा. पंत ने अगस्त 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था. अब वह 50 टेस्ट का आंकड़ा पार कर चुके हैं. पंत टेस्ट में भारत के लिए मुख्य विकेटकीपर का किरदार अदा करते हैं.

 

यह भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test Day 4 Highlights: 5वें दिन भारत की जीत कंफर्म, चौथे दिन श्रीलंका हार की कगार पर; सिर्फ 16 रन आगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *