कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल

893bd577cdbe4ffd5959f56a5d15934917923341993771212 original


सलमान अली आगा ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा, जिसके बाद किए गए सेलिब्रेशन की भी चर्चा हो रही है. कुछ फैंस का मानना है कि उन्होंने इस शतक से चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है. बता दें कि आगा को हाल ही में टेस्ट टीम से ड्राप कर दिया गया था, उन्हें टी20 की कप्तानी से भी हटा दिया गया. इसके बाद उन्होंने वनडे करियर में अपना सबसे तेज शतक जड़ दिया.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन बनाए. सलमान अली आगा ने 90 गेंदों में 107 रन बनाए, उन्हें आसीथा फर्नांडो ने आउट किया.

सलमान अली आगा का सेलिब्रेशन वायरल

सलमान का ये शतक उनके लिए बहुत जरुरी था, क्योंकि पिछले कुछ समय से उनका समय सही नहीं चल रहा था. पहले टेस्ट टीम से ड्राप, फिर कप्तान जाना. सलमान को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम से बाहर कर दिया था. अब टी20 कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्होंने आलोचकों को तूफानी शतक से जवाब दिया है.

इस मैच में बाबर आजम ने भी एक बड़ा मुकाम हासिल किया, उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के 16000 रन पूरे किए. वह इस आंकड़े को छूने वाले पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंजमाम उल हक हैं, जो अकेले पाकिस्तानी हैं जिन्होंने 20 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए हैं.

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बहुत खराब हुई. टीम ने अपने 4 विकेट 100 रनों के अंदर गंवा दिए थे. हालांकि इसके बाद पवन रतनायके और जनिथ लियानागे के बीच अच्छी साझेदारी हुई. जिससे श्रीलंका की जीत की उम्मीद फिर जाग उठी. खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 35 ओवरों में 196 रन बना लिए, उन्हें जीतने के लिए 90 गेंदों में 110 रन चाहिए थे.

यह भी पढ़ें- 4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *