शुक्रवार (28 अगस्त) भारत में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. दिग्गज सचिन तेंदुलकर से लेकर तमाम पूर्व और मौजूदा भारतीय क्रिकेटर भी इस पर्व के रंग में रंगे हुए दिख रहे हैं. भाई-बहने के प्यार वाले इस उत्सव में सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. तो आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेटरों ने किस तरह से रक्षाबंधन को सेलिब्रेट किया.
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहा जाने वाले दिग्गज तेंदुलकर ने सोशल मीडिया के जरिए राखी बंधवाते हुए वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी राखी ताई. हमने साथ में कई साल और तमाम यादें बांटी हैं और मुझे यकीन है कि ऐसी कई कहानियां भी हैं जिन्हें आप मुझे कभी भूलने नहीं देंगी. खुशकिस्मत हूं कि आप हमेशा मेरे साथ हैं.”
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की. वीडियो में वह श्रेयस को रखी बांधती हुई तो नहीं दिखीं, लेकिन दोनों भाई-बहन ने मिलकर माता-पिता पर प्यार लुटाया. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “परिवार का फेवरेट. सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं.”
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन
रिंकू सिंह
बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर भइया को राखी बांधते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं. कैप्शन में लिखा, “हैप्पी रक्षाबंधन भाई.”
सुरेश रैना
भारत के पूर्व लेफ्ट हैंड बल्लेबाज रैना ने भी राखी बंधवाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “घर की खुशियों का एक हिस्सा है तू, मेरी हर दुआ में शामिल एक किस्सा है तू. राखी तो बस एक धागा है बहन, मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत रिश्ता है तू.”
वीरेंद्र सहवाग
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने राखी के पर्व का जश्न मनाया. राखी बंधवाते हुए शेयर की गई तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कलाई पर धागा, दिल में वादा. उन बहनों को रक्षाबंधन की बधाई, जो कलाइयों पर प्यार और दिलों में हिम्मत का बंधन बांधती हैं.”
इरफान पठान
Raksha Bandhan has always been my favourite and one of the most beautiful festivals because it celebrates a bond that is truly irreplaceable,the bond between a brother and a sister. It is a relationship filled with love, endless memories, laughter, fights, teasing, support and,…
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) August 28, 2026
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “रक्षाबंधन हमेशा से मेरा पसंदीदा और सबसे खूबसूरत त्योहारों में से एक रहा है, क्योंकि यह भाई-बहन के उस अटूट रिश्ते का जश्न मनाता है जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता. यह रिश्ता प्यार, अनगिनत यादों, हंसी-मजाक, नोक-झोंक, एक-दूसरे का साथ देने और सबसे बढ़कर, हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के वादे से भरा होता है.”
यह भी पढ़ें: अनाया बांगर को मिली क्रिकेट खेलने की इजाजत, मचा बवाल; दिग्गज ने कहा- ‘बेतुका’