जहां देशभर में गैस सिलेंडर, दूध, एटीएफ और ऑटो किराया ने लोगों को परेशान कर दिया है तो वहीं, दूसरी तरफ सोना- चांदी ने राहत भी दी है. आज सोना और चांदी, दोनों में ही गिरावट दर्ज की गई है. तीज- त्योहार के सीजन में सोने के गिरते दाम से आम आदमी को थोड़ा सुकून मिला है. यहां से आप सोना और चांदी, दोनों के भाव वो भी शहर अनुसार देख सकते हैं. साथ ही जान सकते हैं कि ये गिरावट कितने प्रतिशत की आई है.
कितना सस्ता हुआ सोना?
आज 1 सितंबर, दिन मंगलवार को सोने की कीमत में 2,045 रुपये की गिरावट आई है. इसी के साथ आज सोना 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,045 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. इसमें 2,680 लॉट का कारोबार हुआ है. अगर कारण के बारे में सोचें तो हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है. वहीं, वैश्विक बाजार में सोना 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,432.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.
1 सितंबर से CNG 2 रुपए हो गई महंगी, अब आपके शहर में क्या है 1 किलो गैस के दाम?
शहर अनुसार, सोने का भाव-
- दिल्ली- 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई- 1,54,036 रुपये प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता- 1,54,036 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई- 1,54,036 रुपये प्रति 10 ग्राम
- पटना- 1,54,136 रुपये प्रति 10 ग्राम
कितनी सस्ती हुई चांदी?
अब चांदी की बात करें तो MCX के अनुसार, चांदी की कीमत में 1,955 रुपये की गिरावट आई है. इसके बाद आज चांदी के दाम 2,40,489 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी की कीमत 1,955 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,489 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है. इसमें 2,004 लॉट का कारोबार हुआ है. वहीं, वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 1.04 प्रतिशत लुढ़क कर 68.22 डॉलर प्रति औंस पर रह गयी है.
6280 रुपए किलोलीटर महंगा हुआ जेट फ्यूल, आज से महंगा हो जाएगा फ्लाइट टिकट!