सब्जी में नहीं आती रंगत, इन तरीकों से बर्तन में तैरने लगेगा रोगन

1ae96c7ae8791c69fb9cb7e6f97cc30617882362080791473 original


घर पर सब्जी बनाते समय अक्सर एक शिकायत रहती है कि ग्रेवी में तेल यानी रोगन ऊपर तैरता हुआ नजर नहीं आता. कई बार सब्जी स्वादिष्ट तो होती है, लेकिन देखने में काफा फीकी लगती है. खासकर जब घर पर मेहमान आने वाले हों, तब सब्जी में अच्छी रंगत और ऊपर तैरता हुआ तेल उसकी खूबसूरती बढ़ा देता है. अगर आपकी सब्जी में भी रोगन अलग से नजर नहीं आता, तो कुछ सामान्य गलतियों को नजरअंदाज कर के आप उसकी रंगत बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं कुकिंग के दौरान किन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

मसाले को सही तरह से भूनें

सब्जी में रंगत और रोगन लाने का सबसे अहम तरीका है मसालों को अच्छी तरह भूनना. प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालने के बाद उसे जल्दबाजी में न पकाएं. मसाले को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें, जब तक उसका कच्चापन खत्म न हो जाए. जब मसाले से तेल अलग होकर किनारों पर नजर आने लगे, तभी समझें कि मसाला अच्छी तरह भुन चुका है. इससे ग्रेवी का स्वाद भी बेहतर होता है.

टमाटर का इस्तेमाल बढ़ाएं

अगर आप चाहते हैं कि सब्जी में प्राकृतिक लाल रंग और अच्छी चमक आए, तो टमाटर का सही इस्तेमाल करें. पके हुए लाल टमाटर ग्रेवी को बेहतर रंग देते हैं. टमाटर की प्यूरी या बारीक पिसे टमाटर डालने के बाद उसे अच्छी तरह पकाएं. टमाटर डालते ही बहुत ज्यादा पानी न डालें. पहले टमाटर और मसालों को तेल में पकने दें. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे और तेल अलग दिखाई देने लगे, तब जरूरत के अनुसार ह पानी डालें.

इसे भी पढ़ें- Daulat Ki Chaat: घर पर कैसे बनाएं दिल्ली की मशहूर दौलत की चाट- ये है आसान रेसिपी

तेल की मात्रा पर दें ध्यान

बहुत कम तेल में बनी सब्जी में ऊपर तेल की परत नजर आना मुश्किल होता है. इसका मतलब यह नहीं है कि स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए बहुत ज्यादा तेल डालना जरूरी है. बल्कि तेल की उचित मात्रा और सही भुनाई ज्यादा महत्वपूर्ण है. शुरुआत में तेल डालकर मसालों को अच्छी तरह पकाएं. अगर ग्रेवी बहुत ज्यादा सूखी हो जाए तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पकाएं. इससे मसाला तेल के साथ अच्छी तरह पकता है और अंत में रोगन अलग दिखाई देता है.

मसाले डालने का सही समय

हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और गरम मसाला जैसे मसालों को सीधे बहुत ज्यादा पानी में डालने से उनकी खुशबू और रंग उतना प्रभावी नहीं रहता. बेहतर परिणाम के लिए सूखे मसालों को प्याज-टमाटर के भुने हुए मिश्रण में डालकर थोड़ी देर पकाएं. उसके बाद जरूरत के अनुसार पानी डालें.

इसे भी पढ़ें- Dal Tadka: अरहर की दाल में ऐसे लगाएं तड़का, महक जाएगा पूरा घर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *