
श्रेया श्री की शुरुआत की पढ़ाई एक सरकारी स्कूल से हुई. उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया. यहां से उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी पूरी की.

उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद श्रेया श्री ने अपने टारगेट यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को बनाया. उनकी तैयारी में स्टडी की अहम भूमिका रही. उन्होंने अपनी तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया और खुद की रणनीति के अनुसार पढ़ाई की.

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में श्रेया श्री ने पहली ही कोशिश में सफलता हासिल की. उन्होंने ऑल इंडिया 71वीं रैंक प्राप्त की और भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुई. परीक्षा में सफलता हासिल करने के समय उनकी उम्र 21 साल थी. श्रेया ने अपनी तैयारी के दौरान कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दिया और लगातार पढ़ाई जारी रखी. यूपीएससी में मिली सफलता के बाद उन्होंने सिविल सेवा से जुड़े दूसरे उम्मीदवारों के साथ अपनी तैयारी से जुड़े एक्सपीरियंस भी कई बार शेयर किए हैं.

कुछ रिपोर्ट के अनुसार श्रेया श्री के पिता भी अधिकारी रह चुके हैं. उन्होंने करीब 20 साल तक सरकारी सेवा देने के बाद बैंक में क्लर्क के तौर पर भी काम किया. पिता के अनुशासन और मेहनत का प्रभाव श्रेया श्री की पढ़ाई और उनके टारगेट के प्रति में भी दिखाई दिया.

आईएएस बनने के बाद श्रेया श्री बिहार कैडर में सेवाएं दे रही है. इससे पहले वह सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के बाद पोस्टिंग का इंतजार कर रही थी. उन्हें मुजफ्फरपुर में अनुमंडलीय पदाधिकारी यानी एसडीओ के पद पर भी काम किया है.

अब बिहार सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें खगड़िया जिले का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया. नई पोस्टिंग के साथ उन्हें जिले के विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी मिली है.
Published at : 01 Sep 2026 10:08 AM (IST)