श्रमिक पंजीकरण करवाने पर मिलेंगे 7000 रुपये? सरकार ने बताई वायरल दावे की सच्चाई

0a2724a4123ed6b1c1146ef7122bfffd17882823926371346 original


सोशल मीडिया पर आए दिन कई सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी सामने आती है. इनसे जुड़े पोस्ट और वीडियोज भी तेजी से वायरल होते हैं. जिन पर कई लोग भरोसा भी कर लेते हैं. इसी तरह हाल ही में एक स्कीम के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार श्रमिकों का पंजीकरण कराने पर उनके बैंक खातों में सीधे 7 हजार रुपये डालेगी. हालांकि अब इस खबर की सच्चाई भी सामने आ गई है.

क्या है खबर की सच्चाई?
दरअसल PIB फैक्ट चेक ने हाल ही में इस खबर की सच्चाई उजागर कर दी है. एजेंसी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) के जरिए इस वायरल वीडियो को शेयर किया है. इसके साथ साफतौर पर बड़े शब्द में लिखा है FAKE.

ये भी पढ़ें: चीनी के बढ़ते दामों पर लगेगी लगाम? 15 दिन पहले शुरू होगी पेराई

इसके साथ ही एजेंसी ने बताया है कि, केंद्र सरकार ने श्रमिकों को पंजीकरण कराने के बदले किसी भी तरह की राशि देने की कोई घोषणा नहीं की है. इसका मतलब है कि श्रमिक के तौर पर पंजीकरण कराने पर बैंक खाते में 7 हजार रुपये की नकद राशि नहीं आएगी. यहां देखें पोस्ट:

सावधान रहने की अपील
इतना ही नहीं बल्कि PIB फैक्ट चेक ने लोगों को ऐसे वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि श्रम कानूनों, सरकारी योजनाओं और श्रमिकों से जुड़ी किसी भी सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 100 रुपये लीटर मिलेगा दूध! मुंबई के बाद इस राज्य में दाम बढ़ाने की तैयारी

लोगों के बेवकूफ बनाते हैं ठग
ऐसे फर्जी दावों के जरिए लोगों से उनकी निजी जानकारी, बैंक खाते की जानकारी, मोबाइल नंबर या ओटीपी हासिल करने की कोशिश भी की जा सकती है. इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या अपनी बैंकिंग जानकारी शेयर करने से बचना जरूरी है. श्रमिकों से जुड़ी सरकारी योजनाओं और नीतियों की प्रमाणिक जानकारी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. किसी योजना के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी भी वहीं से चेक की जा सकती है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *