यूपी PET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी

d52b9eb2c2f50ee83baa09b736b2b7a217882747482481377 original


अब 7 सितंबर तक कर सकेंगे PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन. UPSSSC ने आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर की. 7 सितंबर तक शुल्क जमा और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने का मिलेगा मौका.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दी बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानी PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. आयोग ने आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 तक PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इससे उन उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जो किसी वजह से अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे.

आयोग के मुताबिक, पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी. अब इसे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया गया है. यानी अभ्यर्थियों के पास आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए छह दिन का अतिरिक्त समय है. इसी तारीख तक निर्धारित शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने का मौका भी मिलेगा.

3 अगस्त से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

PET-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसमें शामिल हो रहे हैं. अब अंतिम तारीख बढ़ाए जाने से ऐसे उम्मीदवारों को राहत मिलेगी, जो किसी कारण से आवेदन नहीं कर सके थे या अपना फॉर्म पूरा नहीं कर पाए थे.

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की प्रक्रिया को अंतिम दिन तक न टालें. वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या किसी अन्य परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा.

8 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन में संशोधन

आयोग ने आवेदन में सुधार की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया है. अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में जरूरी संशोधन 8 सितंबर 2026 तक कर सकेंगे। इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-UP में 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में भर्ती, हजारों पदों पर आवेदन का मौका

नियम और शुल्क में कोई बदलाव नहीं

UPSSSC की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने के अलावा आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अभ्यर्थियों को पहले से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही आवेदन करना होगा.

आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और अपना आवेदन समय रहते पूरा कर लें. साथ ही आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म की जानकारी और जरूरी दस्तावेजों को भी सुरक्षित रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें-GDS के 23757 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास ऐसे करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *