ग्लेन फिलिप्स अपनी कमाल की फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने एक बार फिर ऐसा कैच पकड़ा जिसे देख क्रिकेट जगत हैरान है. ये कैच कितना शानदार था, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि खुद फिलिप्स को इस पर यकीन करने में थोड़ा समय लगा. वह खुद हैरान थे कि आखिर ये कैच कंप्लीट हो गया. कैरिबियन प्रीमियर लीग में उनका कैच और रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बीती रात (31 अगस्त) हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स बनाम त्रिनबैगो नाइट राइडर्स मैच में ग्लेन फिलिप्स ने ये कैच पकड़ा. ये शानदार कैच सुनील नरेन का था, जो विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं और जारी सीजन के पिछले 2 मैचों में अर्धशतक लगाकर आए थे. नरेन ने किंग्समैन के खिलाफ 53 और बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ 55 रन बनाए थे. अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ उनकी पारी सिर्फ 1 पर समाप्त हो गई, जिसमें गेंदबाज से ज्यादा फिलिप्स का योगदान था जिन्होंने ये कमाल कैच पकड़ा.
Glenn Phillips! Stop That! 🤯🤯🤯
A crazy one-handed catch from Phillips! 🇹🇹 x 🇬🇾#CPL26 #TKRvGAW #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport #OmegaXL pic.twitter.com/eFHMjjWf6U
— CPL T20 (@CPL) September 1, 2026
बारिश से प्रभावित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 16 ओवरों में 185 रन बनाए थे. ओपनिंग करने आए ग्लेन फिलिप्स खाता नहीं खोल पाए थे. शिमरॉन हेटमायर ने 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 111 रनों की शानदार पारी खेली. रोमारियो शेफर्ड ने 7 गेंदों में महत्वपूर्ण 27 रन बनाए.
यह भी पढ़ें- BCCI ने अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, बुमराह की वापसी
त्रिनबैगो नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही थी, ताबड़तोड़ शुरुआत करने की जिम्मेदारी निभा रहे सुनील नरेन 1 रन बनाकर आउट हो गए. उनका कैच तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने बॉउंड्री पर पकड़ा. गेंद तेजी से उनके पास आ रही थी, उन्होंने एक हाथ से इसे लपक लिया. जिसके बाद फिलिप्स खुद हैरान हो गए, उनका रिएक्शन भी वायरल हो रहा है. त्रिनबैगो की टीम 16 ओवरों में 172 ही रन बना सकी. गुयाना ने 9 रनों से इस मैच को जीत लिया.
यह भी पढ़ें- ईशान किशन ने कप्तानी से रचा इतिहास, 13 साल बाद टीम फाइनल में