काम की बात: वीजा, मास्टर कार्ड या रुपे… किसमें क्या फर्क है, कौनसा कार्ड है बेहतर?

c24cee73e75c1515374436710c528ae41775569222824940 original


Difference Between Visa Mastercard or RuPay: आज के समय में टेक्नोलॉजी ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. देश में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे कैशलेस पेमेंट का चलन भी लगातार बढ़ रहा है. अब लोग कार्ड के जरिए आसानी से भुगतान कर रहे हैं, लेकिन अक्सर सवाल यह उठता है कि वीजा, मास्टरकार्ड और रुपे कार्ड के बीच का फर्क और इनमें से कौन बेहतर है? 

वीजा, मास्टरकार्ड और रुपे असल में कार्ड पेमेंट नेटवर्क हैं. यानी ये खुद कार्ड जारी नहीं करते, बल्कि बैंक के जरिए जारी किए गए कार्ड को दुनिया भर में पेमेंट करने की सुविधा देते हैं. यह कंपनियां यूजर्स को कैशलेस पेमेंट सिस्टम मुहैया कराती हैं. भारत का पेमेंट नेटवर्क रुपे है तो वहीं, वीजा और मास्टरकार्ड विदेशी कंपनियां है.

रुपे कार्ड क्या है?

अब रुपे कार्ड के बारे में जानते हैं. रुपे इंडिया का अपना कार्ड नेटवर्क है, जिसे NPCI नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुरू किया है. इसका फायदा यह है कि इसमें ट्रांजैक्शन चार्ज कम होते हैं और अब यह भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कार्ड सिर्फ भारत में ही एक्सेप्ट होता है. रुपे में भी कई कार्ड जैसे – Classic, Platinum और Select Card जारी होता है.

वीजा कार्ड क्या है?

अब बात करते हैं कि वीजा कार्ड क्या होता है? वीजा एक इंटरनेशनल पेमेंट नेटवर्क है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है. आपने डेबिट कार्ड पर वीजा लिखा हुआ देखा होगा. वीजा दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट नेटवर्क कंपनी है. अगर आपके पास वीजा कार्ड है तो आप भारत के अलावा विदेशों में भी आसानी से पेमेंट कर सकते हैं. इसकी एक्सपेप्टेंस बहुत ज्यादा है. वीजा के कई कार्ड मौजूद है जिसमें से Classic Card बेसिक कार्ड है. इस कार्ड को एक समय के साथ रिप्लेस किया जाता है और इसके जरिए इमरजेंसी में कैश विड्रॉल भी किया जा सकता है.

मास्टरकार्ड क्या है?

मास्टरकार्ड भी वीजा की तरह एक ग्लोबल नेटवर्क है. यह भी दुनियाभर में एक्सेप्ट किया जाता है और ऑनलाइन शॉपिंग, ट्रैवल और इंटरनेशनल पेमेंट के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है. मास्टरकार्ड के भी कई कार्ड होते हैं. इनमें से Standard Debit Card, Enhanced Debit Card और World Debit MasterCard काफी पॉपुलर है. यह कार्ड बैंक अकाउंट ओपन करवाने पर स्टैंडर्ड डेबिट कार्ड मिलता है. जानने वाली बात यह है कि मास्टरकार्ड खुद से कोई कार्ड जारी नहीं करता है.

कौन सा कार्ड बेहतर है?

तीनों ही कार्ड अपनी-अपनी जगहों पर बेहतर है, लेकिन यह चीज आपकी जरूरत पर भी निर्भर करती है. अगर आप विदेश यात्रा या इंटरनेशनल पेमेंट करते हैं तो वीजा या मास्टरकार्ड बेहतर है और वहीं अगर आप भारत में ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और कम चार्ज चाहते हैं तो रुपे कार्ड अच्छा ऑप्शन है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *