IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

afa2e475c099e244c4c2904ee04360b717922438441381212 original


आईपीएल 2027 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा के एक फाइव-स्टार होटल में होगा. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम द्वारा भेजे गए एक व्हाट्सएप मैसेज से तारीख का खुलासा हुआ है. बता दें कि अभी तक ऑक्शन के वेन्यू और तारीख को लेकर कोई औपचारिक ईमेल फ्रेंचाइजी मालिकों या मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को नहीं भेजा गया है.

बीसीसीआई ने जो व्हाट्सएप मैसेज लिखा है, उसमें उन्होंने बताया है कि ‘आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को ITC ग्रैंड गोवा में होगा. ऑक्शन से जुड़ी ब्रीफिंग 15 दिसंबर 2026 को होगी. कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने क्रिकबज से पुष्टि की है कि उन्हें ये मैसेज मिला है.

बीसीसीआई द्वारा इस मैसेज को भेजने का सिर्फ यही मकसद है कि गोवा जाने के लिए लॉजिस्टिक्स और यात्रा बुकिंग की व्यवस्था समय पर की जा सके. उम्मीद है कि जल्द ही IPL मालिकों और CEO को इस बारे में औपचारिक सूचना भेज दी जाएगी.

16 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच भी खेला जाना है. हालांकि इसकी संभावना भी बनी हुई है कि आईपीएल ऑक्शन की तारीख में बदलाव हो.

ऑक्शन से पहले की टीमों के कोचिंग स्टाफ में बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी ऑक्शन को लेकर सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. कई फ्रेंचाइजियों ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किए हैं, इसमें ताजा फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस है. महेला जयवर्धने एमआई के हेड कोच पद से हट गए हैं, अब फ्रेंचाइजी को नए कोच की तलाश है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने नए हेड कोच की नियुक्ति की. दिल्ली के हेड कोच सौरव गांगुली बने हैं, जिसके बाद असिस्टेंट कोच के रूप में युवराज सिंह की नियुक्ति हुई.

आईपीएल टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाईट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद.

यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *